महाभारत के सीन में दिखे कूलर पर अब भीष्‍म पितामह मुकेश खन्‍ना ने दे ये सफाई

मुंबई। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। इस बीच लोगों के मनोरंजन का ध्यान रखने के लिए एक बार फिर टेलीविजन पर 80 के दशक के सीरियल का प्रसारण किया जा रहा है। इन सीरियलों में आध्यात्मिक सीरियल 'महाभारत' लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सीरियल के कलाकार भी काफी चर्चा में बने हुए हैं। साथ ही खुद से जुड़े किस्से भी सुना रहे हैं तो कोई पुरानी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं महाभारत के रिपीट टेलीकास्ट में कुछ दिन पहले लोगों ने इंटरनेट पर महाभारत की शूटिंग के दौरान एयर कूलर के इस्तेमाल को लेकर काफी मजाक उड़ाया था। इंटरनेट पर लोगों ने दावा किया था कि अभिनेता मुकेश खन्ना ने शूटिंग के दौरान कूलर का इस्तेमाल किया था। अब इस पूरे विवाद पर महाभारत में भीष्म पितामह का किदार निभाने वाले एक्टर मुकेश खन्‍ना ने सफाई दी है।

महाभारत के भीष्‍म पितामह मुकेश खन्‍ना ने दी ये सफाई

महाभारत के भीष्‍म पितामह मुकेश खन्‍ना ने दी ये सफाई

महाभारत के पुन: प्रसारण पर शो में भीष्म पितामह का रोल निभाने वाले मुकेश खन्ना ने कहा था कि मुझे लगता है कि इन धारावाहिकों का फिर से प्रसारण उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिन्‍होंने इसे नहीं देखा है। मीडिया को दिए साक्षात्कार में मुकेश खन्‍ना ने शक्तिमान और महाभारत के रिपीट टेलीकास्ट होने पर खुशी जताई और शूटिंग के दौरान कूलर के इस्‍तेमाल पर सफाई देते हुए का कि ‘मैं जानना चाहता हूं कि, ‘किसने इंटरनेट पर कूलर के सामने बैठे हुई मेरी तस्वीर शेयर की है'। मैं कुछ दिनों से इस तस्वीर की इंटरनेट पर वायरल होने की खबर सुन रहा हूं। उन्‍होंने कहा कि ‘मैं जानना चाहता हूं कि यह तस्वीर आई कहां से और दूसरी बात ये स्पॉट किसने किया।

मुझे शक है कि यह तस्वीर महाभारत शो की नहीं है

मुझे शक है कि यह तस्वीर महाभारत शो की नहीं है

महाभारत में भीष्‍मपितामह बनें मुकेश खन्‍ना ने ये भी कहा कि मुझे शक है कि यह तस्वीर महाभारत शो की नहीं है, अगर हैं भी तो ये बहुत बड़ी गलती हैं। मैं इस तस्वीर को देखने के बाद मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि ये तस्वीर को शॉट्स के बीच में लिया गया है। मुझे नहीं लगता कि इतनी बड़ी गलती निर्देशक बी.आर. चोपड़ा से हुई होगी, क्योंकि उन्होंने महाभारत का एडिटिंग और मेकिंग का काम बहुत सावधानी बरती थी। ये ही कारण था कि लोग महाभारत जैसी पौराणिक कथा से लोग अपने को जोड़ पा रहे थे।

भारी-भरकम दाढ़ी से परेशान होकर मैंने एयर कूलर की थी डिमांड

भारी-भरकम दाढ़ी से परेशान होकर मैंने एयर कूलर की थी डिमांड

मुकेश खन्‍ना ने कहा कि हमने शूटिंग के दौरान एयर कूलर तक का इस्तेमाल नहीं किया था। हमने महाभारत की शूटिंग ‘फुल्ली एयर कंडीशन फिल्म सेट' में की थी। मुझे शो के दौरान भारी ड्रेस और दाढ़ी लगानी पड़ती थी। जिसके कारण मुझे बहुत ज्यादा गर्मी लगती थी। मैंने दाढ़ी के कारण बी.आर चोपड़ा से एयर कूलर के लिए आग्रह किया था। मैंने दाढ़ी की वजह से 15 फिल्मों को रिजेक्ट कर दिया था, क्योंकि इन फिल्मों में दाढ़ी पहनकर रोल निभाना था। मैं दाढ़ी वाले रोल से इतना परेशान हो गया था कि मैंने शक्तिमान शो किया ताकि मेरा दिमाग ऐसे दाढ़ी वाले रोल से बाहर निकल सकें।

 असल में कूलर नहीं पिलर है

असल में कूलर नहीं पिलर है

बता दें महाभारत' के उस सीन की सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है, जिसमें लोगों को शो में कूलर दिख गया, जो कि असल में कूलर नहीं पिलर है, जिसका डिजाइन कूलर जैसा है, बस फिर क्या था सोशल मीडिया पर इस सीन पर जमकर मजे लिए जाने लगे। इस फोटो के बाते ही ट्विटर पर कमेंट्स की सुनामी सी आ गई थी।, इसका स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों ने इस पर फनी रिऐक्शंस दिए हैं।

'आज की पीढ़ी महाभारत और रामायण को पढ़ ही नहीं रही'

'आज की पीढ़ी महाभारत और रामायण को पढ़ ही नहीं रही'

मुकेश खन्‍ना ने कहा, आज की पीढ़ी 'महाभारत' और 'रामायण' को पढ़ ही नहीं रही है तो इसके बारे में जानेंगी कैसे। आज के युवा दूसरी चीजों में ज्‍यादा उलझी हुई है। आज कल लोग टिकटॉक वीडियो ज्यादा बना रहे हैं। आज की पीढ़ी भारतीय संस्‍कारों से भटक गई है। खन्ना ने कहा कि आज के डेली सोप्‍स ने लोगों के दिमाग को प्रदूष‍ित कर दिया है और अब समय है उसे सैनिटाइज करने का। मुझे नहीं लगता है कि डेली सोप्‍स में जैसी महिलाओं को दिखाया जा रहा है, वो हमारे देश की हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+