Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आखिर क्यों भड़के महाभारत के 'भीष्म', कहा- '7 दिन से जुबान बंद रखी, लेकिन अब पर्दाफाश करूंगा'

महाभारत के 'भीष्म' को आया गुस्सा, कहा- '7 दिन से मैंने जुबान बंद रखी, लेकिन अब पर्दाफाश करूंगा'

मुंबई: कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने देश में कोहराम मचाया हुआ है और हर रोज संक्रमण के कारण 4 हजार से ज्यादा मरीजों की जान जा रही है। इस बीच कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो संकट के इस दौर में सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे लोगों को अब महाभारत के 'भीष्म' यानी मुकेश खन्ना ने कड़ी चेतावनी दी है। दरअसल करीब एक हफ्ते पहले ही कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना की मौत की अफवाह फैलाई थी, जिसपर मुकेश खन्ना को खुद सामने आकर जवाब देना पड़ा। अब मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

Recommended Video

    आखिर क्यों भड़के महाभारत के 'भीष्म', कहा- '7 दिन से जुबान बंद रखी, लेकिन अब पर्दाफाश करूंगा'
    'जमीर नाम की चीज है आपके अंदर या नहीं'

    'जमीर नाम की चीज है आपके अंदर या नहीं'

    अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में मुकेश खन्ना ने कहा, 'किसने फैलाई मेरी मौत की झूठी खबर! सात दिन से मैंने अपनी जुबान बंद रखी हुई थी, क्योंकि मैं अपनी बहन के निधन पर शोक मना रहा था, लेकिन आज मैं अपनी जुबान खोल रहा हूं और पहला प्रश्न मैं उससे पूछना चाहूंगा, जिसने मेरी मौत की झूठी खबर फैलाई है। कौन हो आप? कौन हो? जमीर नाम की चीज है आपके अंदर या नहीं? क्या आपके घर में मां, बाप, भाई, बहन, दादा, दादी हैं कि नहीं?'

    'कमजोर दिल वालों को सदमा...'

    'कमजोर दिल वालों को सदमा...'

    अफवाह फैलाने वाले लोगों को कड़ी फटकार लगाते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, 'अगर इनमें से एक की इस तरह झूठी खबर फैल जाए, तो क्या संताप होगा आपको जानने वाले और दूर-नजदीक रहने वाले आपके परिवार जनों को, शुभचिंतकों को। इसका इल्म है आपको? कुछ कमजोर दिल वालों को सदमा तक पहुंच सकता है। जमीर नाम की कोई चीज है आपके अन्दर कि नहीं? संवेदनशीलता का थोड़ा सा जज्बा भी आपके अन्दर है कि नहीं? अगर होता तो आप कभी इस तरह की घिनौनी हरकतें नहीं करते। वो भी तब, जब हम एक दूसरे के लिए स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं।'

    'मैं पर्दाफाश करूंगा आप लोगों का'

    'मैं पर्दाफाश करूंगा आप लोगों का'

    मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'इसके पहले भी कई एक्टर्स की इस तरह की झूठी खबरें आपने पोस्ट की हैं। क्या मिलता है आपको? आपके सोशल मीडिया अकाउंट में व्यूज का कुछ इजाफा! कितनी घटिया सोच है आप लोगों की। मैं पर्दाफाश करूंगा आप लोगों का और इसकी सजा आपको भुगतनी पड़ेगी। अपने इस वीडियो में मैंने अपने विचार और वेदना प्रकट की है। देखिए और फॉरवर्ड मत कीजिए, ऐसी अफवाहों को, बिना उनका सच जाने।'

    'यह कोई सनसनीखेज नहीं, संवेदनशील मामला है'

    'यह कोई सनसनीखेज नहीं, संवेदनशील मामला है'

    मुकेश खन्ना ने कहा, 'यह कोई सनसनीखेज मामला नहीं है, बल्कि संवेदनशील मामला है। किसी की मौत की खबर शेयर करने से पहले उनके परिजनों, संबंधियों और दोस्तों से उस खबर को पुख्ता कर लीजिए। भारत में जो लोग वॉटसऐप संभाल रहे हैं, उनसे भी मेरा कहना है कि आप लोग एक ऐसा सिस्टम बनाएं, ताकि कोई खबर या वीडियो पहली बार वॉटसऐप पर शेयर करने वाले की आईडी होनी चाहिए और उसकी पहचान हो सके। मैं ऐसे लोगों को छोड़ने वाला नहीं हूं और पुलिस भी उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। जैसे शक्तिमान अपराधियों को पकड़ता है, ठीक ऐसे ही आप भी पकड़े जाएंगे।'

    फैंस ने किया मुकेश खन्ना का समर्थन

    फैंस ने किया मुकेश खन्ना का समर्थन

    मुकेश खन्ना के इस वीडियो पर उनके फैंस ने भी कमेंट कर उनका समर्थन किया है। एक यूजर ने लिखा, 'वाकई ये बहुत शर्मनाक हरकत है, ऐसे इंसानों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।' मुकेश खन्ना के एक अन्य फैन ने कमेंट किया, 'बहुत सारे लोगों के लिए सोशल मीडिया झूठी खबरें फैलाने का एक प्लेटफॉर्म बन गया है। जो लोग झूठी खबरें फैला रहे हैं, उन्हें जेल होनी चाहिए।'

    'इन लोगों को पकड़कर इनकी पिटाई होनी चाहिए'

    'इन लोगों को पकड़कर इनकी पिटाई होनी चाहिए'

    आपको बता दें कि करीब एक हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना की मौत की अफवाह फैली थी। इसपर मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि वो पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं। इस वीडियो के कैप्शन में मुकेश खन्ना ने लिखा, 'मैं पूरी तरह ठीक हूं। जो लोग ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं, वो अंधेरे के एजेंट हैं। इन लोगों को पकड़कर इनकी पिटाई होनी चाहिए।'

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+