महाभारत पर बात करते हुए बोले मुकेश खन्ना- मैं तो फ्लॉप एक्टर था, नाम तक नहीं बताता था..

नई दिल्ली। हाल ही में फिर से प्रसारण के बाद टीवी धारावाहिक महाभारत चर्चा में है। इसमें एक्टर मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह का किरदार निभाया था। मुकेश खन्ना ने कहा है कि महाभारत के बाजद उनका करियर ही बदल गया। इस रोल से उन्हें बहुत ज्यादा फायदा हुआ। टीओआई के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि महाभारत से पहले तो वो एक फ्लॉप फिल्म एक्टर ही थे।

महाभारत से पहले कई फिल्मों में किया काम

महाभारत से पहले कई फिल्मों में किया काम

महाभारत से पहले मुकेश खन्ना करीब 15 फिल्मों में काम कर चुके थे। मुकेश खन्ना ने कहा, महाभारत में काम करने से पहले, मैंने कई फिल्में कीं जो बड़ी फ्लॉप रही। लोगों ने मुझे एक फ्लॉप एक्टर का लेबल लगा दिया। ट्रेन में लोग मुझे पहचान लेते थे और मुझसे पूछते थे कि क्या मैं मुकेश खन्ना हूं तो मैं कहता था कि मैं उनका भाई हूं। महाभारत के बाद ये सब बदल गया। इसके बाद लोगों से उन्हें खूब प्यार मिला।

मुकेश नहीं चाहते थे भीष्म का रोल

मुकेश नहीं चाहते थे भीष्म का रोल

मुकेश खन्ना ने बताया कि वो भीष्म का रोल नहीं करना चाहते थे। वो पहले अर्जुन फिर कर्ण और दुर्योधन के किरदार के लिए कोशिश में लगे थे। ये रोल पहले ही दूसरे एक्टर्स को मिल गए। बाद में उन्होंने भीष्म पितामह का रोल मिला और उन्हें इस किरदार के लिए हामी भर दी। मुकेश को ऑडिशन से पहले अर्जुन, कर्ण, कृष्ण या भीष्म में से कोई रोल देने के लिए कहा गया था। आखिर में उन्हें भीष्म का रोल मिला और उनके लिए ये यादगार बन गया।

टीवी पर फिर से प्रसारण से बढ़ी लोकप्रियता

टीवी पर फिर से प्रसारण से बढ़ी लोकप्रियता

80 और 90के दशक में रामायण और महाभारत काफी लोकप्रिय हुए थे। हाल ही में लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद इन धारावाहिकों को फिर से दूरदर्शन पर दिखाया गया। जिसने इनके कलाकारों को फिर से चर्चा में ला दिया। दूरदर्शन के बाद कलर्स चैनल पर बीआर चोपड़ा की महाभारत दिखाई जा रही है। इसके अलावा मुकेश खन्ना की मुख्य भूमिका वाला धारावाहिक शक्तिमान भी फिर से टीवी पर दिखाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+