दावा: कभी चोरी ही नहीं हुई थी अंबानी के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो, सचिन वाजे की सोसाइटी में थी पार्क!

दावा: कभी चोरी ही नहीं हुई थी अंबानी के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो, सचिन वाजे की सोसाइटी में थी पार्क!

मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी के धमकी मामले और एंटीलिया केस में आए दिन नए-नए मोड़ सामने आ रहे हैं। मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास से बदामद हुई विस्फोटकों से भरी स्कॉर्पियो गाड़ी को लेकर एक बड़ा दावा किया जा रहा है। ये बड़ा दावा इस केस में गिरफ्तार हुए मुंबई असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वाजे से जुड़ा है। एनआईए (NIA) ने इस मामले में सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है। अब 25 मार्च तक सचिन वाजे एनआईए की हिरासत में रहेंगे। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने सचिन वाजे को मुंबई असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर के पद से संस्पेंड कर दिया है। सचिन वाजे 2004 के बाद दूसरी बार सस्पेंड किए गए हैं। घाटकोपर बम धमाके के आरोपी ख्वाजा यूनुस के हिरासक में मौत के मामले पर 2004 में सचिन वाजे को सस्पेंड किया गया था। एंटीलिया केस में अब ये दावा किया जा रहा है कि अंबानी के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कभी चोरी ही नहीं हुई थी।

दावा- अंबानी के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कभी चोरी ही नहीं हुई थी!

दावा- अंबानी के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कभी चोरी ही नहीं हुई थी!

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिए लिखा है कि मुकेश अंबानी के घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो के चोरी होने को लेकर किया जा दावा झूठा है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि स्कॉर्पियो कभी चोरी ही नहीं हुई थी। एनआईए के सूत्रों के मुताबिक ठाणे के व्यापारी मनसुख हिरेन ने जैसा दावा किया था कि 25 फरवरी को उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास खड़ी विस्फोटक से भरी स्कॉर्पियो चोरी हो गई थी। लेकिन असल में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। स्कॉर्पियो कभी भी चोरी नहीं की गई थी। एनआईए के सूत्रों ने दावा किया है कि स्कॉर्पियो ठाणे स्थित सचिन वाजे की सोसाइटी में पार्क थी।

कैसे सचिन वाजे की सोसाइटी में पहुंची स्कॉर्पियो?

कैसे सचिन वाजे की सोसाइटी में पहुंची स्कॉर्पियो?

जांच में शामिल सूत्रों ने बताया है कि जैसा कि ठाणे का रहने वाला मनसुख हिरेन (जिसको स्कॉर्पियो का मालिक बताया जा रहा था) ने मीडिया को जानकारी दी थी कि 17 फरवरी को स्कॉर्पियो मुलुंड-ऐरोली रोड से किसी ने चुरा ली थी। एनआईए की जांच से पता चला है कि किसी ने स्कॉर्पियो को उसकी चाभी से खोलकर ड्राइव किया और ठाणे में असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे की सोसाइटी साकेत में पार्क कर दिया। इसी के बाद इस स्कॉर्पियो को 25 फरवरी को विस्फोटक के साथ मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास पार्क किया गया।

Recommended Video

    Antilia Case में एक और बड़ा खुलासा, Sachin Vaze ने CCTV फुटेज किए थे जब्त | वनइंडिया हिंदी
    क्या सचिन वाजे ने कबूल कर ली है अपनी गलती?

    क्या सचिन वाजे ने कबूल कर ली है अपनी गलती?

    टाइम्स ऑफ इंडिया ने एनआईए के जांच के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सचिन वाजे ने मुकेश अंबानी के धमकी मामले और एंटीलिया केस में अपनी भूमिका कबूल कर ली है। लेकिन सचिन वाजे ने ये क्यों किया इसका कोई खुलासा नहीं किया है।

    सीसीटीवी फुटेज को डैमेज करने की बात भी आई सामने

    सीसीटीवी फुटेज को डैमेज करने की बात भी आई सामने

    जांच में ये बात भी सामने आई है कि सचिन वाजे ने अपनी सोसाइटी में डीवीआर का बहाना बनाकर एंटीलिया के सीसीटीवी फुटेज गलत तरीके से हासिल किए थे। जिसके बाद इस सीसीटीवी फुटेज को डैमेज कर दिया गया था। जिससे जांच के दौरान किसी को पता ना चले कि असल में स्कॉर्पियो 25 फरवरी से पहले कहां पार्क थी। सचिन वाजे के एक साथी को एक पत्र मिला है, जो उसने सोसाइटी से फुटेज हासिल करने के लिए लिखा था। जिसमें लिखा गया है कि सीसीटीवी फुटेज एंटीलिया केस की जांच के लिए मांगी जा रही है। लेटर पर सचिन वाजे के हस्ताक्षर भी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+