मुकेश अंबानी टॉप 10 अमीर लोगों की लिस्ट से बाहर, जानिए कितनी है उनकी संपत्ति

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्‍टर मुकेश अंबानी (Muesh Ambani) दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची से बाहर हो गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स में मुकेश अंबानी अब 11वां स्थान पर हैं। रिलायंस के शेयरों में हाल ही में आई बड़ी गिरावट के चलते अंबानी टॉप-10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए हैं।

मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति

मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति (नेटवर्थ) अब 76.5 बिलियन डॉलर यानी 5.63 लाख करोड़ रुपए है। मुकेश अंबानी की नेटवर्थ इस साल 90 बिलियन डॉलर (6.62 लाख करोड़ रुपए) तक पहुंच गई थी और वो लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हो गए थे। हाल के दिनों में रिलायंस के शेयर गिर गए।

RIL के शेयरों में आई गिरावट है वजह

RIL के शेयरों में आई गिरावट है वजह

रिलासंय इंडस्ट्रीज के शेयरों में लगातार गिरावट की वजह से मुकेश अंबानी दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट से बाहर हुए हैं। सर्जी ब्रिन और स्टीव बॉल्मर की संपत्ति बढ़ने से वो टॉप-10 में चढ़े और अंबानी बाहर हो गए। अक्टूबर के बाद लगातार ही आरआईएल के शेयर गिरने से मुकेश अंबानी को नुकसान हुआ। बता दें कि दुनिया के सबसे धनाड्यों की सूची में अमेजन के प्रमुख जेफ बेजोस, माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स और फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट और फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग का नाम है।

मुकेश अंबानी भारत में सबसे अमीर

मुकेश अंबानी भारत में सबसे अमीर

भारत के सबसे अमीर लोगों में रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी हैं। उनके बाद अजीम प्रेमजी का नाम आता है, जो कि भारत की दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड के चेयरमैन हैं। लक्ष्मी निवास मित्तल भारत के टॉप 10 अमीरों में हैं। वोस्टील बनाने वाली कंपनी आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन और CEO हैं।

ये भी पढ़ें- भाजपा ने नीतीश कुमार की पार्टी को तोड़ा, छह जेडीयू विधायक भाजपा में हुए शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+