मुकेश अंबानी से इस अरबपति ने छीना एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति का ताज, बना नंबर-1
नई दिल्ली। भारत के धनकुबेर माने जाने वाले उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हैं। उनके सिर से नंबर वन का ताज छीनने वाला और कोई नहीं बल्कि चीन के उद्योगपति और अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड के संस्थापक जैक मा हैं। सोमवार को मुकेश अंबानी की दौलत 5.8 अरब डॉलर घटने की वजह से उन्होंने एशिया में सबसे अमीर होने का ताज अपने सिर से खो दिया है।

तेल के दामों में गिरावट से पड़ा असर
मुकेश अंबानी की दौलत में आई गिरावट का फायदा अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड के संस्थापक जैक मा को मिला है, अब वह एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति बन गए हैं। मुकेश अंबानी अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि तेल के दामों में गिरावट और वैश्विक बाजार में गिरावट का असर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की दौलत पर पड़ा है।

ये अरबपति बना एशिया का सबसे धनी व्यक्ति
संपत्ति में 5.8 अरब डॉलर घटने की वजह से वह एशिया के सबसे ज्यादा दौलतमंद लोगों की फेहरिस्त में दूसरे पायदान पर आ गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी कुल संपत्ति 41.9 अरब डॉलर है वहीं, चीन के उद्योगपति जैक मा की दौलत उनके 2.6 अरब डॉलर ज्यादा आंकी गई है। जैक मा के पास कुल 44.5 अरब डॉलर की संपत्ति है जिसके सहारे वह साथ एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर बन गए हैं, जबकि भारत के मुकेश अंबानी दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

रिलायंस के शेयर में भारी गिरावट
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को रिलायंस के शेयर्स में भारी गिरावट देखी गई जिसका सीधा असर मुकेश अंबानी की दौलत पर पड़ा है। तेल की कीमतों को लेकर सउदी और रूस के बीच छिड़ी जंग के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में 1991 के बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बाजार मे आई इस गिरावट के बाद रिलाइंस के शेयर में भी 12 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखी गई, यह पिछले 11 सालों में सबसे बड़ी गिरावट थी।
यह भी पढ़ें: रिवाल्वर वाली बिजनेस वुमेन... दो रुपये रोज की दिहाड़ी से 2000 करोड़ तक का सफर












Click it and Unblock the Notifications