Mukesh Ambani Indian Economy पर बोले, 2047 तक भारत 40 ट्रिलियन USD की इकोनॉमी बनेगा
Mukesh Ambani Indian Economy को लेकर काफी आशान्वितत हैं। उन्होंने कहा है कि 2047 तक भारत 40 ट्रिलियन की इकोनॉमी बन जाएगा। Mukesh Ambani Indian Economy USD 40 trillion by 2047 unprecedented explosion in economic growth
मुकेश अंबानी ने कहा है कि भारत 2047 तक 40 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा, भारत आर्थिक विकास और अवसरों के मामले में अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ेगा। तेज आर्थिक विकास का गवाह बनने के आधार पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने गुजरात में कहा, भारत 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

गुजरात के गांधीनगर में पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुकेश अंबानी ने कहा, भारत आर्थिक विकास और अवसरों के मामले में अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ेगा। बकौल अंबानी, 3 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी से मीलों दूर जाकर आने वाले 25 साल में भारत तेज आर्थिक तरक्की करेगा। उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बन जाएगा।
तीन गेम चेंजर क्रांति
रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा, भारत 2047 तक 40 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा और दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा क्रांति, जैव-ऊर्जा क्रांति और डिजिटल क्रांति "तीन गेम चेंजर क्रांति" हैं। इनसे आने वाले दशकों में भारत के विकास को नियंत्रित किया सकेगा।
जलवायु संकट से बचने में मदद
गांधीनगर के पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (पीडीईयू) के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए, मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत में आजादी के अमृत काल के दौरान अगले 25 साल की अवधि में खेल बदलने वाली तीन क्रांतियां मिलकर जीवन को अकल्पनीय तरीके से बदल देंगी। 2047 तक, जब भारत आजादी का शताब्दी वर्ष मनाएगा तब स्वच्छ ऊर्जा क्रांति और जैव-ऊर्जा क्रांति ऊर्जा का स्थायी उत्पादन होगा। डिजिटल क्रांति हमें कुशलता से ऊर्जा का उपभोग करने में सक्षम बनाएगी। तीनों क्रांतियां मिलकर भारत और दुनिया को जलवायु संकट से बचाने में मदद करेंगी।"
भारत में मिलेंगे अभूतपूर्व अवसर
उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि पीडीईयू के छात्र, देश भर के लाखों अन्य युवाओं के साथ मिलकर भारत को अपने ऊर्जा लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम बनाने के साथ-साथ इन क्रांतियों का लाभ उठाने में सफल होंगे।" पीडीईयू के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि वह दीक्षांत समारोह को लेकर उत्साहित हैं। यह बैच एक वर्ष में स्नातक की डिग्री हासिल कर रहा है। ये भारत के अमृत काल की शुरुआत का प्रतीक है। हमारी परंपरा में, अमृत काल को कुछ भी नया शुरू करने के लिए सबसे शुभ समय माना जाता है। पीडीईयू के लोगों का आह्वान करते हुए अंबानी ने कहा, "आप में से प्रत्येक इस अवधि में अपनी पेशेवर यात्रा शुरू कर रहे हैं। जैसे ही अमृत काल प्रकट होगा, भारत में बहुत तेज आर्थिक विकास के साथ-साथ अभूतपूर्व अवसर मिलेंगे।
उज्जवल भविष्य इशारा कर रहा है
बकौल अंबानी, भारत 2047 तक 40 ट्रिलियन-डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा और दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में रैंकिंग करेगा। उन्होंने ग्रैजुएट हो रहे छात्रों से कहा कि अर्थव्यवस्था का आकार बढ़ने का मतलब दूसरे शब्दों में ये हुआ कि एक उज्ज्वल भविष्य इशारा कर रहा है। तैयार रहें जब अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे तो आत्मविश्वास से बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने छात्रों को भविष्य के लिए तैयार किया है, क्योंकि यह "बहुत व्यापक परिप्रेक्ष्य के साथ ऊर्जा" पर शोध और शिक्षा देता है।
माताजी और पिताजी से बड़ा कोई जी नहीं
अपने अनुभव से अंबानी ने छात्रों को सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि 4जी और 5जी के युग में, "माताजी और पिताजी" से बड़ा कोई 'जी' नहीं है। भले ही दीक्षांत समारोह का दिन केवल छात्रों का है, लेकिन लेकिन पंखों में आपके माता-पिता और बुजुर्ग हैं... यह उनके लिए भी एक बहुत ही खास दिन है। वे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आप मंच पर जाएं और वे आपके सम्मान में तालियां बजाकर स्वागत करें। "आज आपका दिन है। आर्क लाइट्स आप पर हैं। आपका स्नातक प्रमाणपत्र। उनके जीवन का भी सपना रहा है।
भावी लीडर्स से अरबपति की अपील
मुकेश अंबानी ने छात्र जीवन में अभिभावकों की भूमिका पर कहा, "आपको यहां लाने के लिए उन्होंने जो संघर्ष किया और जो बलिदान दिया, उसे कभी मत भूलिए। आपकी सफलता में उनका योगदान अतुलनीय है। वे आपकी ताकत और समर्थन के सबसे भरोसेमंद स्तंभ थे, हैं और रहेंगे।" उन्होंने फ्यूचल लीडर की ओर इशारा करते हुए कहा कि आपके पास भारत के लिए आवश्यक नेता बनने के लिए सभी आवश्यक सामग्रियां हैं ... और भारत के भविष्य के नेताओं के रूप में, आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारा देश वैश्विक स्वच्छ और हरित ऊर्जा क्रांति का नेतृत्व करे। यह एक लक्ष्य है जिसे आप में से प्रत्येक को मिशन मोड में आगे बढ़ाना चाहिए।"
युवाओं को तीन टिप्स दिए
अरबपति उद्योगपति ने छात्रों के साथ तीन मंत्र भी साझा किए। उन्होंने कहा, हमेशा बड़ा सोचो। दुस्साहसी सपने देखने वाले बनो। इस दुनिया में अब तक बनाई गई हर महान चीज एक न एक समय सपना ही था जिसे असंभव माना जाता था। आपको अपने सपने को साहस के साथ अपनाना होगा। दृढ़ विश्वास के साथ पालना होगा और तीसरे स्टेप में साहसिक और अनुशासित कार्रवाई के साथ साकार भी करना होगा। यही एकमात्र तरीका है जिससे आप असंभव को संभव बना सकते हैं।
थिंक ग्रीन और डिजिटल की भूमिका
दूसरी टिप्स में अंबानी ने 'थिंक ग्रीन' का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा आंदोलन एक हरित मानसिकता को अपनाने के बारे में है। यह माँ प्रकृति के प्रति संवेदनशील होने के बारे में है। ये आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ धरती की विरासत छोड़ने के बारे में है। तीसरी टिप्स पर मुकेश अंबानी ने कहा, 'थिंक डिजिटल'। बकौल अंबानी, भारत को एक स्वच्छ ऊर्जा नेता बनाने के आपके मिशन में, डिजिटलीकरण अहम भूमिका निभाएगा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), रोबोटिक्स और आईओटी जैसी प्रौद्योगिकियां परिवर्तन के शक्तिशाली प्रवर्तक हैं। उन्होंने आह्वान किया कि तीनों टिप्स का इस्तेमाल अपने लाभ के लिए करें। ये तीन टिप्स भारत को स्वच्छ ऊर्जा के मामले में वैश्विक नेता बनाने के मिशन में मंत्र का काम करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications