मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, 2026 में निवेशकों के लिए आएगा जियो का IPO, जानें पूरी डिटेल

Reliance Jio IPO 2026: मुंबई में आयोजित रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 48वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने शुक्रवार, 29 अगस्त को एक ऐतिहासिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स साल 2026 की पहली छमाही में अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने जा रहा है।

अंबानी ने कहा, "आज मेरे लिए यह गर्व का क्षण है कि मैं घोषणा कर रहा हूँ कि जियो अपना IPO लाने की तैयारी कर रहा है। हमारा लक्ष्य 2026 की पहली छमाही तक जियो को लिस्ट करना है, बशर्ते सभी जरूरी अनुमतियाँ मिल जाएं। मुझे पूरा भरोसा है कि यह साबित करेगा कि जियो वैश्विक कंपनियों की तरह ही विशाल मूल्य पैदा करने में सक्षम है। यह निवेशकों के लिए एक बेहद आकर्षक अवसर होगा।"

mukesh-ambani-announces-jio-ipo-in-2026

500 मिलियन ग्राहकों का आंकड़ा पार

मुकेश अंबानी ने यह भी जानकारी दी कि जियो अब अपने 10वें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है और कंपनी ने हाल ही में 500 मिलियन (50 करोड़) ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने कहा कि जियो ने भारतीय डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की नींव रखी है, जिसमें आधार (Aadhaar) और यूपीआई (UPI) जैसी क्रांतिकारी पहलें शामिल हैं।

उन्होंने कहा, "जियो ने भारत में कहीं से भी कहीं तक फ्री वॉयस कॉलिंग संभव बनाई। इसने करोड़ों भारतीयों के लिए मोबाइल पर वीडियो देखने की आदत को जन्म दिया। जियो ने भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर की नींव रखी और देश के डिजिटल इकोसिस्टम को खड़ा किया। यही वजह है कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन पाया, जिसमें 100 से ज्यादा यूनिकॉर्न शामिल हैं।"

जियो की नई प्राथमिकताएँ

अंबानी ने जियो के अगले चरण की विकास रणनीति भी साझा की। उन्होंने कहा कि कंपनी की पाँच बड़ी प्राथमिकताएँ होंगी-

  • हर भारतीय को मोबाइल और होम ब्रॉडबैंड से जोड़ना।
  • हर घर को डिजिटल सेवाओं से लैस करना।
  • व्यवसायों को सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना।
  • "AI Everywhere for Everyone" अभियान के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को आम बनाना।
  • जियो के ऑपरेशन्स को विदेशों तक विस्तार देना।

नए प्रोडक्ट्स का ऐलान

  • AGM में जियो के कई नए और रोमांचक प्रोडक्ट्स का ऐलान भी किया गया-
  • जियो स्मार्ट होम, JioTV+, Jio TV OS और होम ऑटोमेशन जैसी डिजिटल सेवाएँ जल्द हर भारतीय घर तक पहुँचेंगी।
  • जियोPC एक क्रांतिकारी प्रोडक्ट होगा, जो किसी भी टीवी या स्क्रीन को AI-रेडी कंप्यूटर में बदल देगा।

जियोफ्रेम्स (JioFrames) नाम का एक AI-पावर्ड वियरेबल प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया जाएगा। यह मल्टीलिंगुअल AI वॉइस असिस्टेंट से लैस होगा और भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा। इसे भारत की जीवनशैली और जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

मुकेश अंबानी ने स्पष्ट किया कि जियो सिर्फ एक टेलीकॉम कंपनी नहीं, बल्कि भारत की डिजिटल क्रांति की रीढ़ है। उन्होंने कहा, "हम भारत को AI युग में प्रवेश कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमारा उद्देश्य है- 'AI हर जगह, सभी के लिए'। जियो का अगला दशक भारत की डिजिटल ताकत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+