ऐसा दिखता है अनंत अंबानी का 640 करोड़ का विला, इनसाइड PHOTO देख रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली, 29 अगस्त: रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए दुबई में 80 मिलियन अमरीकी डालर (लगभग 640 करोड़ रुपये) का एक आलीशान घर खरीदा है। इसके घर का सौदा कई महीने पहले हो गया था,लेकिन जानकारी अब सामने आई है। पाम जुमेराह बीच के किनारे यह लग्जरी विला बना हुआ है। ब्लूमबर्ग के अनुसार यह दुबई की अब तक की सबसे बड़ी रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी डील है। इस शानदार घर की कई तस्वीरें सामने आई हैं। (वीडियो नीचे)

लग्जरी विला में 10 बेडरूम हैं

लग्जरी विला में 10 बेडरूम हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाम जुमेराह में यह प्रॉपर्टी इस साल की शुरुआत में मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदी गई थी। यह बीच-साइड मेंशन पाम-शेप्ड आर्टिफिशियल आईलैंड के नॉर्थन पार्ट में मौजूद है। इस लग्जरी विला में 10 बेडरूम का है। इसके अंदर की सुख सुविधाएं देकर हर कोई हैरान है। इस विला के अंदर स्पा, इंडोर और आउटडोर स्विमिंग पूल, सोनाबाथ, थियेटर और तमाम लग्जरी व्यवस्थाएं मौजूद हैं।

इटली से लाया गया है फर्नीचर और मार्बल

इटली से लाया गया है फर्नीचर और मार्बल

सफेद रंग के इस विला में 33,000 वर्ग फुट का अत्याधुनिक लिविंग स्पेस है। इस विला के अंदर आयात किया गया इटली का मार्बल लगा हुआ है। वहीं इस विला की सजावट में इटली की फेमस कंपनियों Giorgetti और Minotti के फर्नीचर लगाए गए हैं। यही नहीं इस विला के साथ 70 मीटर से अधिक का निजी समुद्र तट भी मिला है।

शाहरुख खान के पड़ोसी होंगे अनंत

शाहरुख खान के पड़ोसी होंगे अनंत

वहीं विला में स्पोर्ट्स और जिम के लिए अलग स्पेस है और एक प्राइवेट थिएटर भी है। ये विला किसी आलीशान 7 स्टार होटल से कम नहीं है। बताया जा रहा है कि यह घर ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम और बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के घर के पास है। शाहरुख खान जैसे स्टार्स अनंत अंबानी के नए पड़ोसी होंगे।

दुबई की अब तक की बड़ी रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी डील

दुबई की अब तक की बड़ी रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी डील

रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म propertymonitor.com ने पुष्टि की कि यह पाम जुमेराह विला दुबई में सबसे बड़ी रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी डील है। जो अपने आप में रिकॉर्ड है।

गुप्त रखा गया था सौदा

गुप्त रखा गया था सौदा

बता दें कि कुछ महीने पहले दुबई की स्थानीय मीडिया में इस सौदे को लेकर चर्चाएं हुई थीं। तब कहा गया है कि, दुबई के पाम जुमेराह पर एक विला करीब 80 मिलियन डॉलर में बिका है। जो दुबई में खरीदा गया अब तक का सबसे महंगा घर है। लेकिन अब सामने आया है कि, इस विला को भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे के लिए खरीदा है।

ब्रोकर कॉनर मैकेयू ने करायी है ये डील

ब्रोकर कॉनर मैकेयू ने करायी है ये डील

बताया जा रहा है कि, इस प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों का कहना है कि अभी अंबानी इस विला को ठीक करने और इसकी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करेंगे। इस शानदार विला की डील ब्रोकर कॉनर मैकेयू ने की है। उनके नाम दुबई में कई लग्जरी और महंगी प्रॉर्टीज का डील करने का इतिहास रहा है। ब्रोकर कॉनर मैकेयू अमीरात हिल्स, पाम जुमेराह और दुबई हिल्स में टॉप के ब्रोकर हैं। इन तस्वीरों की अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

 ईशा न्यूयॉर्क में एक घर की तलाश कर रही हैं

ईशा न्यूयॉर्क में एक घर की तलाश कर रही हैं

पिछले साल रिलायंस ने यूके में स्टोक पार्क लिमिटेड से एक जॉर्जियन एरा मेंशन खरीदा था। यह मेंशन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश के लिए 631 करोड़ रुपए (79 मिलियन डॉलर) में खरीदा गया था। आकाश अंबानी को हाल ही में टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड का चेयरमैन बनाया गया था। वहीं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा न्यूयॉर्क में एक घर की तलाश कर रही हैं।

रिलायंस की इन कंपनियों को देखते हैं अनंत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनंत रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर और रिलायंस न्यू सोलर एनर्जी के निदेशक हैं। इसके अलावा अनंत रिलायंस जियो के निदेशक मंडल में भी शामिल हैं। 65 साल के मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वे धीरे-धीरे इस एम्पायर की बागडोर अपने बच्चों को सौंप रहे हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 7.46 लाख करोड़ रुपए की है।

PC: Belleview Real Estate


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+