Mujhse Shaadi Karoge: शहनाज गिल पर भड़कीं राखी सावंत ने कहा-ये सरासर नाइंसाफी है, सब नकलची हैं
नई दिल्ली। 'बिग बॉस' के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली शहनाज गिल बहुत जल्द एक और रियलिटी शो के जरिए आपके बीच आने वाली हैं, शो का नाम है 'मुझसे शादी करोगे', शो के प्रोमो भी आने लगे हैं लेकिन इस शो को लेकर बॉलीवुड की ड्रामाक्वीन राखी सांवत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है, गौरतलब है कि टीवी पर सबसे पहले राखी सावंत का ही स्वयंवर हुआ था, राखी के बाद राहुल महाजन, रतन राजपूत का स्वयंवर हुआ था।

'ये लोग मुझे ही क्यों कॉपी करते हैं यार?'
राखी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके शहनाज गिल और शो के मेकर्स पर आरोप लगाया है, राखी ने कहा कि अरे शहनाज का स्वयंवर हो रहा है, ये लोग मुझे ही क्यों कॉपी करते हैं यार?, मुझे पूछे बिना स्वयंवर हो रहा है, ये नाइंसाफी है. नाम, टाइटल सब बदल दिया है, मेरा नाम लेकर ही काम करते हैं और मुझे ही नहीं बताया,ऐसा चलने वाला नहीं है, यह सरासर नाइंसाफी है।
Recommended Video
राखी ने शहनाज गिल के बारे में कही ये बात...
हालांकि वीडियो में राखी, पंजाब की कैटरीना कैफ यानी कि शहनाज गिल की तारीफ भी करती दिखाईं पड़ीं, राखी ने कहा कि शहनाज वैसे बड़ी प्यारी सी और क्यूट है, वो बहुत मासूम है, जब मैं शुरुआत में इंडस्ट्री में आई थी तो मैं भी ऐसी ही थी, मैं चालाक बाद में बनी,देखते हैं शहनाज किसको सलेक्ट करती है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि ये सभी मेरी कॉपी बहुत करते हैं।

राखी ने की सिद्धार्थ शु्क्ला की तारीफ
इसके बाद उन्होंने 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शु्क्ला की भी जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि सिद्धार्थ शुक्ला सीजन 13 जीते हैं, वे जीतने के काबिल थे, हमने उनके लिए बहुत सारे वोट किए हैं, सिद्धार्थ को अभी बहुत सारे शोज करने हैं, वेअच्छे इंसान हैं और अच्छे दोस्त भी हैं, मैं उन्हें दिल से बधाई देती हूं।

कौन हैं शहनाज गिल?
पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर अदाकारा शहनाज गिल का जन्म 27 जनवरी को चंडीगढ़ में हुआ है। शहनाज ने अपनी पढ़ाई पंजाब के ही लवली प्रफेशनल यूनिवर्सिटी से पूरी की है। एक्टिंग की दुनिया में उनकी पहली एंट्री एक एल्बम के जरिए हुई। उन्हें कई पंजाबी एल्बम में देखा जा सकता है, शहनाज बेहद खूबसूरत हैं। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications