राम मंदिर-बाबरी मस्जिद मसले पर सामने आए बाबर के वशंज, रविशंकर की मध्यस्थता पर कही बड़ी बात
राम मंदिर मसले पर सामने आए बाबर के वशंज, रविशंकर को बताया अच्छा आदमी
नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद पर श्री श्री रविशंकर को मध्यस्थ बनाए जाने को लेकर कई पक्षकारों के उनसे संपर्क करने के बाद एक मुगल वंशज ने रविशंकर को अच्छा आदमी बताते हुए उनकी कोशिश को सराहा है। मुगल वंशज प्रिंस हबीबुद्दीन ने राम मंदिर मुद्दे पर सुन्नी वक्फ बोर्ड के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि वो दावा करने वाले होते कौन हैं। उन्होंने कहा कि वो श्री श्री रविंशकर की कोशिशों की तारीफ करते हैं।

हाल ही में राम मंदिर मसले के हल में मध्यस्थता के लिए इसके कई पक्षकारों ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से संपर्क किया है। इसे लेकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कुछ सदस्य और निर्मोही अखाड़े से जुड़े कुछ लोग बेंगलुरू में रविशंकर से मिले। इसके बाद यूपी के शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने भी बंगलुरु में श्री श्री से मुलाकात की।
रविशंकर को मध्यस्थ बनाए जाने की बात पर पक्षकार बंटे हुए हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा के महासचिव मुन्ना शर्मा ने श्री श्री रविशंकर को मध्यस्थ बनाए जाने को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि रविशंकर राजनीति कर रहे हैं, श्री श्री को मध्यस्थता का कोई अधिकार नहीं है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications