MUDA case: 'मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है, सत्य की हमेशा जीत होगी', MUDA घोटाला केस पर बोले सिद्धरमैया

Karnataka CM Siddaramaiah: MUDA (मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण) घोटाले की जांच में फंसे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि उन्हें न्यायपालिका पर भरोस है। उन्होंने कहा है कि सत्य की ही हमेशा जीत होगी। सिद्धारमैया ने कहा है कि उन्हें भरोसा है कि सच्चाई जीतेगी।

चामुंडेश्वरी मंदिर में दशहरा समारोह में बोलते हुए सीएम सिद्धारमैया ने अपने इस्तीफे की मांग करने वाले विरोधियों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि "सत्यमेव जयते और मुझे अपनी ईमानदारी और जनता के समर्थन में अपने विश्वास पर पूरा भरोसा है।

Karnataka CM Siddaramaiah

CM सिद्धरमैया बोले- जनता मेरे साथ है, कोई भी कुछ नहीं कर सकता

MUDA घोटाले को लेकर भाजपा और जद (एस) द्वारा उनके इस्तीफे की मांग के बीच सिद्धरमैया ने कहा कि उनके साथ जनता का प्यार है और जब तक लोगों का साथ और चामुंडेश्वरी का आशीर्वाद है कोई भी कुछ नहीं कर सकता।

सिद्धारमैया ने दोहराया कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है, उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया होता, तो उनके लिए इतने लंबे समय तक राजनीति में बने रहना संभव नहीं होता। उन्होंने 2013 से 2018 तक मुख्यमंत्री के रूप में अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल का भी जिक्र किया।

देवगौड़ा ने CM सिद्धारमैया से इस्तीफा मांगने वालों की आलोचना की

JDS विधायक देवगौड़ा ने सिद्धारमैया की ईमानदारी पर कहा कि "सच्चाई हमेशा विजयी होगी।'' सिद्धारमैया ने मतभेदों के बावजूद देवगौड़ा के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

देवगौड़ा ने उन लोगों की आलोचना की जो सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। उन्होंने सवाल किया कि क्या केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी समान परिस्थितियों में इस्तीफा देंगे और आलोचकों को सिद्धारमैया के इस्तीफे के लिए कानूनी आधार दिखाने की चुनौती दी। प्रवर्तन निदेशालय ने सिद्धारमैया की पत्नी को MUDA साइट आवंटन में कथित अनियमितताओं की जांच भी शुरू की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+