Muda case: कर्नाटक भाजपा ने सीएम सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग, CBI से जांच करवाने की गुजारिश
Muda case: बेंगलुरु की एक अदालत ने बुधवार को लोकायुक्त पुलिस को मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (एमयूडीए) साइटों के आवंटन में अनियमितताओं के आरोपों के संबंध में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की जांच करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद कर्नाटक भाजपा ने सीएम के इस्तीफे की मांग की है। इसके साथ ह उन्होंने मांग ना पूरी होने पर विधानसभा के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
बता दें एक दिन पहले कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा मामले की जांच के लिए राज्यपाल थावरचंद गहलोत की मंजूरी को बरकरार रखने के ठीक एक दिन बाद बुधवार करो विशेष अदालत के न्यायाधीश संतोष गजानन भट्ट ने इस मामले में सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ जांच करने का लोकायुक्त को आदेश दिया है।

इस आदेश के बाद बेंगलुरु में कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने मुख्यमंत्री सीएम सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा मामले की व्यापक और निष्पक्ष जांच सीबीआई द्वारा की जानी चाहिए, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मैसूर लोकायुक्त द्वारा जांच पर्याप्त नहीं होगी।
मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए
विजयेंद्र ने कहा "मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। सीबीआई को जांच करनी चाहिए और मुख्यमंत्री को सीबीआई को जांच के लिए आदेश देना चाहिए। मैसूर लोकायुक्त द्वारा जांच असंभव है।"
इसके अलावा, बीवाई विजयेंद्र ने विधान सौधा परिसर में विरोध प्रदर्शन आयोजित करके मामले की योजना की घोषणा की है। कल यह कदम उठाया जाएगा, जो तत्काल कार्रवाई के लिए दबाव बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
बीजेपी अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा "मैं विशेष अदालत के आदेश का स्वागत करता हूं। साथ ही, चूंकि जांच शक्तिशाली सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ है, इसलिए मैं सीएम से मांग करता हूं कि वह जांच सीबीआई को सौंपें और तुरंत इस्तीफा दें। इसके साथ ही भाजपा अध्यक्ष ने कहा कल, भाजपा और जद(एस) विरोध प्रदर्शन करेंगे।
ये भी पढ़ें- ''MUDA Case: कर्नाटक लोकायुक्त सीएम सिद्धारमैया के खिलाफ करेंगे आरोपों की जांच, इस्तीफे की उठी मांग












Click it and Unblock the Notifications