कृषि कानून आने के बाद से ही हम MSP बढ़ा रहे हैं, झूठ फैलाना बंद करें कुछ लोग- कृषि मंत्री

नई दिल्ली, सितंबर 08। किसान आंदोलन के बीच केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लिया। दरअसल, सरकार ने रबी की 6 फसलों पर MSP में बढ़ोतरी की। केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग हुए इस फैसले की जानकारी कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से ये गलत सूचना लगातार फैलाई जा रही है कि MSP को खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन अगर देखा जाए तो जब से कृषि कानून लागू हुए हैं तभी से एमएसपी में बढ़ोतरी की जा रही है।

Narendra singh tomar

क्या कहा कृषि मंत्री ने?

नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है, "कुछ लोग गलत सूचना फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) बंद कर दिया जाएगा। इसके विपरीत, एमएसपी की दर और एमएसपी पर फसलों की खरीद कृषि कानूनों के लागू होने के बाद लगातार बढ़ रही है।"

इन फसलों पर सरकार ने बढ़ाई एमएसपी

- केंद्र सरकार ने गेंहू पर 40 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी बढ़ाई है।

- जौ पर सरकार ने 45 रुपए प्रति क्विंटल की एमएसपी बढ़ाई है।

- वहीं मसूर और सरसों पर 400 रुपए तक एमएसपी बढ़ी है।

- चना की एमएसपी को 130 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ाया गया है।

- सरसों पर भी सरकार ने 400 रुपए प्रति क्विंटल की एमएसपी बढ़ाई है।

- सूर्यमुखी पर सरकार ने 114 रुपए प्रति क्विंटल की एमएसपी बढ़ाई है।

Recommended Video

    Karnal में अबतक डटे किसान, SDM Ayush Sinha के खिलाफ कार्रवाई की मांग | वनइंडिया हिंदी

    इन फसलों की नई एमएसपी

    गेहूं की MSP 2015 रुपए प्रति क्विंटल
    चना की MSP 5230 रुपए प्रति क्विंटल
    जौ की MSP 1635 रुपए प्रति क्विंटल
    मसूर दाल MSP 5500 रुपए प्रति क्विंटल
    सूर्यमुखी MSP 5441 रुपए प्रति क्विंटल
    सरसों MSP 5050 रुपए प्रति क्विंटल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+