MS Dhoni Retirement: माही ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, सीएम हेमंत सोरेन ने BCCI से की खास अपील

नई दिल्ली। 15 अगस्त 2020 को जब देश आजादी के जश्न में डूबा था, उस वक्त उसे तब बड़ा झटका लगा, जब भारत को दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज 39 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया, अपने 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में कई यादगार पारियां खेलने वाले धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके अपने संन्यास की घोषणा की।

माही के लिए सीएम हेमंत सोरेन ने BCCI से की खास अपील

धोनी ने अपने पूरे सफर का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि शाम 7 बजकर 29 मिनट से उन्‍हें रिटायर माना जाए। धोनी शुक्रवार को ही आईपीएल के चेन्‍नई पहुंचे थे और शनिवार को वह जिम में भी नजर आए थे. उन्‍होंने अपने पसंदीदा गाने मैं पल दो पल का शायर हूं गाने के साथ अपने सफर को बताया।

'माही का एक फेयरवेल मैच हो'

धोनी के अचानक संन्यास के ऐलान के बाद उनके फैंस को गहरा झटका लगा है तो वहीं झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने बीसीसीआई से की अपील की है कि माही का एक फेयरवेल मैच हो, जिसकी मेजबानी झारखंड करेगा।

'युवा खिलाड़ियों को अवसर मिलना चाहिए'

तो वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने महेंद्र सिंह धोने का रिटायरमेंट पर कहा, उन्होंने क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है। उनके फैन उन्हें बहुत मिस करेंगे लेकिन यह भी ठीक है कि युवा खिलाड़ियों को अवसर मिलना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+