भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो में इस्तेमाल हुआ KGF-2 का गाना, राहुल गांधी, अन्य के खिलाफ केस दर्ज

भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो में इस्तेमाल हुआ KGF-2 का गाना, राहुल गांधी, अन्य के खिलाफ केस दर्ज

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो इन दिनों चर्चाओं में हैं। इस वीडियो में सुपरहिट फिल्म केजीएफ-2 के गानों का इस्तेमाल किया गया है। इसके लेकर अब केजीएफ-2 के गानों को बनाने वाली म्यूजिक कंपनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। बेंगलुरु स्थित म्यूजिक लेबल एमआरटी म्यूजिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सुप्रिया श्रीनेट और जयराम रमेश के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। म्यूजिक कंपनी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पास सुपरहिट फिल्म केजीएफ 2 के गानों का कॉपीराइट है, इसके सभी भाषाओं के गानों की कॉपीराइट के लिए कंपनी ने एक बड़ी रकम का निवेश किया है, इसे कोई भी इस्तेमाल नहीं कर सकता है।

Rahul gandhi

एमआरटी म्यूजिक के मुताबिक, कांग्रेस ने बिना अनुमति के फिल्म से गाने लिए हैं और उनका इस्तेमाल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मार्केटिंग वीडियो बनाने के लिए किया है। एमआरटी म्यूजिक कंपनी ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ सामान्य रूप से कांग्रेस के तीन नेताओं के खिलाफ, जिसमें राहुल गांधी, सुप्रिया श्रीनेट और जयराम रमेश शामिल हैं, उनपर केस किया है।

कंपनी ने इनपर धारा 403 (संपत्ति का बेईमानी से हेराफेरी), 465 (जालसाजी के लिए सजा), 120 (कैद के साथ दंडनीय अपराध करने के लिए डिजाइन छुपाना), धारा 34 (सामान्य इरादा), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 और कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 63 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

कंपनी ने वकील ने क्या कहा?

एमआरटी म्यूजिक कंपनी का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील नरसिम्हन संपत ने कहा कि एमआरटी म्यूजिक के स्वामित्व वाले कॉपीराइट के उल्लंघन के लिए कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश, सुप्रिया श्रीनेट और राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।

नरसिम्हन संपत ने कहा, "शिकायत मुख्य रूप से एमआरटी म्यूजिक के स्वामित्व वाले कॉपीराइट का उल्लंघन करने के लिए संचालन समिति के सदस्यों की गैरकानूनी धोखाधड़ी और अवैध कार्यों से संबंधित है। आईएनसी ने फिल्म से संबंधित गीतों को अवैध रूप से डाउनलोड और सिंक्रनाइज और प्रसारित करके एक वीडियो बनाया है। केजीएफ-2 के गानों पर वीडियो बना राहुल गांधी को दिखाया गया है। उसके बाद इसे सोशल मीडिया हैंडल पर प्रसारित किया गया है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+