दिल्ली दिल वालों की ..करो सफाई ..कह सकते हैं संजू बाबा
नई दिल्ली। हाल ही में अपनी पूरी सजा काटकर जेल से बाहर आये संजय दत्त दिल्ली के स्वच्छ अभियान से जुड़ सकते हैं।
खबर है कि दिल्ली म्यूनिसिपल काउंसिल की ओर से संजय दत्त को एक लेटर लिखकर अपील की गई है कि वो दिल्ली सफाई अभियान को प्रमोट करें इसलिए काउंसिल चाहता है कि वो इस अभियान के ब्रांड एंबेसडर बने।
दिल्ली दिल वालों की ..करो सफाई कह सकते हैं संजू बाबा
संजय दत्त के ऑफिस ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी है। ऑफिस का कहना है कि संजय दत्त युवाओं में काफी लोकप्रिय है। उनकी गांधीगिरी वाली बात से लोग काफी प्रभावित रहते हैं इसलिए उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाने की बात हो रही है। फिलहाल अभी अधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications