सांसद आजाद! Waqf Bill पर अपने मन से कर सकते हैं वोटिंग, इस दल ने किया ऐलान
Waqf Bill: वक्फ (संशोधन) विधेयक को के खिलाफ वोटिंग का फैसला लेने के एक दिन बाद बीजू जनता दल (BJD) ने गुरुवार (3 अप्रैल) को अपना रुख बदलते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर मतदान का फैसला सांसदों की अंतरात्मा पर छोड़ रही है।

सांसद फैसला लेने के लिए आजाद- BJD
BJD के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता डॉ. सस्मित पात्रा ने सोशल मीडिया पर पार्टी के फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि, 'हम वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पर अल्पसंख्यक समुदायों के विभिन्न वर्गों द्वारा व्यक्त किए गए विचारों का गहराई से सम्मान करते हैं।'
'इन विचारों को ध्यान में रखते हुए, हमारी पार्टी ने राज्यसभा में अपने माननीय सदस्यों को यह निर्णय लेने की जिम्मेदारी दी है कि वे न्याय, सद्भाव और सभी समुदायों के अधिकारों के सर्वोत्तम हित में अपनी अंतरात्मा के अनुसार मतदान करें। इस मुद्दे पर पार्टी की ओर से कोई व्हिप जारी नहीं किया गया है।'
ये भी पढ़ें Waqf Amendment Bill: कौन हैं जेडीयू नेता कासिम अंसारी? वक्फ बिल पर समर्थन से नाराज, दिया पार्टी से इस्तीफा
पहले बिल का किया था विरोध
यह बयान तब आया जब पात्रा ने बुधवार (2 अप्रैल) को कहा था कि, BJD के राज्यसभा सांसद मुजीब उल्ला खान मुस्लिम समुदाय का प्रतिनिधित्व करेंगे और सदन में पार्टी की चिंताओं को सामने रखेंगे।
पात्रा ने यह भी कहा कि, पार्टी विधेयक से संतुष्ट नहीं है, क्योंकि सरकार ने संयुक्त संसदीय समिति की समीक्षा के बाद कुछ बिंदुओं में संशोधन किया था।
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में चर्चा
लोकसभा में लगभग 12 घंटे की लंबी बहस के बाद, अब राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर चर्चा हो रही है। बीजेपी सांसदों ने विपक्ष पर विधेयक को लेकर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया।
वहीं TMC सांसद मोहम्मद नदीमुल इस्लाम ने इस विधेयक को "सांस्कृतिक तोड़फोड़" करार दिया और केंद्र सरकार पर वक्फ संपत्तियों पर अत्यधिक नियंत्रण स्थापित करने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें Waqf bill: उत्तराखंड में वक्फ की संपत्तियों का अब क्या होगा, BJP प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications