Vijay Shah Case: कर्नल सोफिया पर बयान मामले में मंत्री विजय शाह को राहत नहीं, जारी रहेगी जांच

Vijay Shah Case: ऑपरेशन सिंदूर पर देश के सामने ब्रीफिंग के लिए आईं कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान मामले में मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम राहत जारी रखी है। साथ ही, एसआईटी को जांच जारी रखने का भी आदेश दिया है। मंत्री ने अपने बयान के लिए बिना शर्त माफी मांग ली है। साथ ही, उन्होंने अपनी सफाई में कर्नल सोफिया की तारीफ करते हुए उन्हें भारत माता की बेटी बताया था। बता दें कि बुधवार को इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई थी। एसआईटी ने जांच के लिए थोड़े और समय की मांग की थी।

Vijay Shah को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

बता दें कि मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए अपने बयान के लिए 3 बार माफी मांग चुके हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर भी माफी मांगी थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी को जांच जारी रखने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में मंत्री शाह को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा था कि मंत्री के पद पर रहते हुए इस तरह के बयान देना जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता है। अब उनके खिलाफ चल रही है एसआईटी जांच जारी रहेगी। हालांकि, कोर्ट ने अंतरिम राहत में कोई बदलाव नहीं किया है।

vijay shah case

यह भी पढ़ें: BJP के 4 नेताओं ने करवाई फजीहत, कोई एक्सप्रेस-वे पर बनवा बैठा डर्टी VIDEO, किसी ने IAS-कर्नल पर बोले अपशब्‍द

कर्नल सोफिया को बताया था आतंकियों की बहन

बता दें कि कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में बोलते हुए मंत्री विजय शाह ने उन्हें आतंकियों की बहन कहा था। इस विवादित बयान की पूरे देश में आलोचना हो रही है। कांग्रेस ने तो इसे देश और सेना का अपमान बताते हुए मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की थी। बीजेपी ने भी डैमेज कंट्रोल के लिए कर्नल सोफिया के घर अपने नेताओं को भेजा था। गुजरात में पीएम मोदी के रोड शो में कर्नल सोफिया की जुड़वां बहन और पूरा परिवार शामिल हुआ था। ऑपरेशन सिंदूर के बाद देश को इसके बारे में जानकारी देने के लिए कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह विदेश सचिव के साथ आई थीं। इसके बाद से ही दोनों महिला अधिकारी चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें: पहले PM मोदी पर बरसाए फूल, फिर मंच पर दिखे एक साथ, कर्नल सोफिया का परिवार फिर छाया, जानें भाई-बहन ने क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+