राज्यसभा सांसद माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री, चुने गए विधायक दल के नेता
अगरतला, 14 मई: त्रिपुरा में बिप्लब देब के इस्तीफे के बाद अब बीजेपी ने माणिक साहा को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान किया है। बिपल्ब देब के इस्तीफे के बाद हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में माणिक साहा के नाम पर मुहर लगाई गई। माणिक साहा त्रिपुरा बीजेपी के अध्यक्ष हैं और राज्यसभा सांसद भी हैं। सूत्रों के मुताबिक सीएम की रेस में डिप्टी सीएम जिश्नु देव वर्मा का नाम भी चर्चा में था। त्रिपुरा में फरवरी 2023 में चुनाव होने हैं।
Recommended Video

शनिवार शाम त्रिपुरा विधायक दल के नेता माणिक साहा ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की और पार्टी विधायकों के समर्थन पत्र के साथ सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उनके साथ त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिपल्ब देब भी मौजूद रहे।
बिपल्ब देब के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े को बीजेपी विधायक दल की बैठक का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया था। आज हुई इस बैठक में माणिक साहा के नाम पर मुहर लगी। इस रेस में डिप्टी सीएम जिष्णु देब बर्मन और सांसद और केंद्र सरकार में राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिकी थे। लेकिन पार्टी ने माणिक साह पर भरोसा जताया। जल्द ही वे राज्य के अगले सीएम के तौर पर शपथ लेंगे।
पेशे से दांतो के डॉक्टरों रहे माणिक साहा भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं में गिना जाता है। वर्तमान में वह प्रदेश अध्यक्ष हैं। पिछले महीने वह राज्यसभा का चुनाव जीतकर ऊपरी सदन के सदस्य बने हैं। डॉ.माणिक को राज्य का मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद बिप्लब देव को फिर से राज्य का भाजपा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संगठन में अच्छी पकड़ को देखते हुए केंद्रीय आलाकमान उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी दे सकता है।
साहा के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि, माणिक साहा को त्रिपुरा भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की बहुत-बहुत बधाई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में त्रिपुरा विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुँचेगा। पूर्व सीएम बिपल्ब देब ने भी माणिक सरकार के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
-
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ -
Kavya Maran और विराट कोहली को एक साथ मिली बुरी खबर? IPL 2026 से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान!












Click it and Unblock the Notifications