BJP में सिंधिया का हुआ भव्य स्वागत, शिवराज सिंह के घर में किया डिनर, सामने आई रात्रिभोज की तस्वीर
नई दिल्ली। 18 सालों तक कांग्रेस के साथ काम करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से किनारा कर लिया। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद सिंधिया ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश की राजनीति के इस बड़े राजनेता का बढ़चढ़ का स्वागत किया। बीजेपी की सदस्यता लेने के बाद जब ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल लौटे तो उनका स्वागत नायक के तौर पर किया गया। भोपाल हवाई अड्डे से लेकर बीजेपी दफ्तर तक, लगभग 20 किमी के रास्ते में सिंधिया की जय जयकार गूंज रही थी। फूलों और होडिंग के साथ रास्ते को सजाया गया। बीजेपी ने सिंधिया को ये जताने में कोई कसर नहीं छोड़ी कि वे पार्टी के कितने महत्वपूर्ण हैं। भव्य स्वागत से गदगद सिंधिया को रात्रिभोज के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने घर आमंत्रित किया।
Recommended Video

बीजेपी में शामिल होने के बाद से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर लगातार सिंधिया के साथ नजर आए। शिवराज सिंह चौहान के आवास पर भी वो ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ दिखें। खुद शिवराज उनका स्वागत करने गेट तक आए, जहां उन्होंने फूल के गुलदस्ते के साथ उनका स्वागत किया। वहीं सिंधिया ने भी उनके पैर छूकर उनका मान बढ़ाया।
शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, यशोधरा राजे सिंधिया का डिनर टेबल पर आवभगत करने की कमान खुद शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह ने संभाल रखी थी। डिनर टेबल पर शिवराज सिंह चौहान, सिंधिया समेत तमाम नेताओं ने सियासी बातचीत की और भरपेट खाने का आनंद उठाया। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया और विधायकों के इस्तीफे की वजह से संकट में आई कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ आज राज्यपाल से मुलाकात कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications