CM मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग? इस पूरी घटना पर कलेक्टर ने बता दी पूरी सच्चाई
CM Mohan Yadav News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार सुबह गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में एक बड़े हादसे से बच गए। जानकारी के अनुसार, वे हॉट एयर बैलून की सवारी करने पहुंचे थे। तेज हवा और अचानक लगी आग ने हालात तनावपूर्ण बना दिए।
गनीमत रही कि सुरक्षा गार्ड और स्टाफ ने तत्काल स्थिति को काबू में कर लिया और किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

CM Mohan Yadav hot air balloon accident: कैसे हुआ हादसा?
सीएम मोहन यादव हिंगलाज रिसॉर्ट में रात बिताने के बाद सुबह हॉट एयर बैलून की सवारी करने पहुंचे। उस समय हवा की रफ्तार लगभग 20 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जिसकी वजह से बैलून उड़ान नहीं भर सका। इसी दौरान बैलून के निचले हिस्से में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत आग बुझाई और ट्रॉली को संभाला, जिसमें मुख्यमंत्री मौजूद थे।
#BREAKINGNEWS #tourism
— Anurag Shrivastava (@Anuragnw18) September 13, 2025
एमपी के मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 की सुरक्षा में चूक की खबरें भ्रामक। हॉट एयर बैलून में आग जलने को बताया सुरक्षा में चूक। मंदसौर कलेक्टर ने किया इंकार।@CMMadhyaPradesh @BJP4MP @BJP4MP @CMandsaur @JansamparkMP pic.twitter.com/Wg4QRM8Y1o
सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
आग लगने के बाद स्थिति थोड़ी गंभीर हो गई थी, लेकिन स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से सीएम समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि बैलून उड़ान भरने से पहले ही आग लगी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
मुख्यमंत्री ने बोटिंग और बाइक बोट का भी आनंद लिया
इससे पहले मुख्यमंत्री ने चंबल नदी की सैर की और बोटिंग का आनंद लिया। उनके साथ सांसद सुधीर गुप्ता, गरोठ विधायक चंदर सिसोदिया, कमिश्नर आशीष सिंह, आईजी उमेश जोगा, कलेक्टर अदिति गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाइक बोट की सवारी भी की और पानी की लहरों पर उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि यह गतिविधियां पर्यटन को बढ़ावा देंगी और प्रदेश की प्राकृतिक धरोहरों को देखने का अवसर प्रदान करेंगी। मुख्यमंत्री ने सफारी जीप से एयर बैलून स्थल का रुख किया। रास्ते में उन्होंने टेंट सिटी का निरीक्षण किया और वहां की पर्यटन सुविधाओं की जानकारी ली।
प्रशासन ने क्या कहा?
अब इस पूरी घटना के बाद कलेक्टर अदिति गर्ग ने कहा कि एयर बैलून की पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री केवल एयर बैलून देखने पहुंचे थे और किसी प्रकार की सुरक्षा में चूक नहीं हुई।
यह पूरा घटनाक्रम उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट पहुंचे थे। तेज हवा और अचानक आग ने एक पल के लिए अफरा-तफरी मचा दी, लेकिन सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से स्थिति संभाल ली गई।












Click it and Unblock the Notifications