MP board 10th 12th result 2019: 12वीं में आर्या और विवेक ने किया टॉप, देखिए टॉपर्स की पूरी लिस्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board 10th 12th Result) द्वारा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम बुधवार दोपहर को घोषित कर दिए गए। एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 72.37 फीसदी और 10वीं का रिजल्ट 61.32 फीसदी रहा। 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। 10वीं में 63.69% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़के 59.15% पास हुए। वहीं 12वीं में 76.31 फीसदी लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों के सफल होने का प्रतिशत 68.94 रहा।

mp board class 10th 12th toppers list madhya pradesh board result 2019 declared MPBSE

मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं साइंस स्ट्रीम मैथ्स ग्रुप में आर्या जैन ने 486 अंक हासिल कर टॉप किया है। 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम में 486 अंकों के साथ भोपाल के विवेक गुप्ता ने टॉप किया है। 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में दृष्टि सनोडिया ने टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 479 मार्क्स हासिल किए। 12वीं कृषि ग्रुप में 481 अंक हासिल कर प्रिया चौरसिया ने टॉपर बनीं। 12वीं साइंस स्ट्रीम बायोलॉजी ग्रुप में सृजन श्रीवास्तव ने 481 अंक हासिल कर टॉप किया है। फाइ आर्ट्स औक होम साइंस स्ट्रीम में प्रतीक्षा शर्मा ने 476 अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया है।

परीक्षा परिणामों की घोषणा बुधवार सुबह 11 बजे मॉडल स्कूल टीटी नगर ऑडिटोरियम में मुख्य सचिव एसआर मोहंती द्वारा प्रेस कॉन्फेंस में की गई। एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें .एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें

12 वीं के टॉपर, साइंस स्ट्रीम

नाम नबंर स्थान
आर्या जैन 500/486 पहला
कुलदीप धाकड़ 483 दूसरा
अपर्णा गुप्ता 482 तीसरा
विशाल धाकड़ 481 चौथा
नंदनी बन्डोतिया समेत कुल 4 स्टूडेंट्स 479 पांचवां
सौरभ शर्मा समेत कुल 3 छात्र 478 छठा
5 स्टूडेंट्स 477 सांतवे

ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम

नाम नंबर स्थान
दृष्टि सनोडिया 500/479 पहला
रुचिका त्रिवेदी 474 दूसरा
संस्कार शुक्ला 472 तीसरा
फलक नाज, साहिस्ता और प्रगति 471 चौथा
आयुषी शर्मा 469 पांचवां
निर्भय द्विवेदी 468 छठा
रमा दांगी और अंकित पटेल 466 सांतवां
7 स्टूडेंट्स 465 आठवां
2 स्टूडेंट्स 464 नौवां
2 स्टूडेंट्स 463 10वां

कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स

नाम नंबर स्थान
विवेक गुप्ता 500/486 पहला
मानसी जैन 485 दूसरा
मानसी राठौर 481 तीसरा
सागर और धर्मराज 480 चौथा
राहुल शाह 479 पांचवां
तपस्या ऐरन 478 छठा
अश्रिता जैन 477 सातवां
दिशा अग्रवाल 476 आठवां
4 स्टूडेंट्स 475 नौवां
5 स्टूडेंट्स ने 474 10वें

MP board Result: 10वीं में 61.32 % और 12वीं में 72.37 % स्टूडेंट्स पास, ऐसे देखें रिजल्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+