MP board Result: 10वीं में 61.32 % और 12वीं में 72.37 % स्टूडेंट्स पास, ऐसे देखें रिजल्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश एजुकेशन बोर्ड (MP Board Results 2019) के दसवीं और बारहवीं कक्षाओं के नतीजे आज घोषित हो गए। एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 72.37 फीसदी और 10वीं का रिजल्ट 61.32 फीसदी रहा है। बोर्ड की आधिकारिक बेवसाइट पर दोनों कक्षाओं के रिजल्ट देखे जा सकते हैं। एमपी बोर्ड के 10वीं 12वीं रिजल्ट के साथ-साथ 12वीं वोकेश्नल रिजल्ट की भी घोषणा की गई है।

MP Board Results 2019 of 10th and 12th Declared, check the result

परीक्षा परिणामों की घोषणा बुधवार सुबह 11 बजे मॉडल स्कूल टीटी नगर ऑडिटोरियम में मुख्य सचिव एसआर मोहंती द्वारा प्रेस कॉन्फेंस में की गई। एमपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं दोनों में लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा है। 10वीं में 63.69% लड़कियां पास हुई हैं जबकि 59.15% लड़के पास हुए हैं। एमपी बोर्ड 12वीं में 76.31 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं जबकि 68.94 फीसदी लड़के पास हुए हैं।

ऐसे देखें रिजल्ट

एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट यहां देखें -

http://mpresults.nic.in/mpbse/Xhsc-2019/X_class_19.htm

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट यहां देखें

http://mpresults.nic.in/mpbse/xiihssc-2019/HSSC_2019-XII.htm

परीक्षा परिणाम indiaresults.com और examresults.net पर भी देखा जा सकता है। इसके अलावा एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है। मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए MPBSE10 लिखकर स्पेस देकर और फिर अपना ROLLNUMBER लिखकर 56263 पर एसएमएस कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019 की हर खबर

जबकि वहीं 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए MPBSE12-स्पेस-ROLLNUMBER को 56263 पर एसएमएस करना होगा। मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। 10वीं में करीब साढ़े 11 लाख और 12वीं में साढ़े सात लाख से ज्यादा छात्र-छात्रों ने परीक्षा दी थी।

मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में लगभग 18 लाख 64 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हाईस्कूल की परीक्षा में इस साल 11,32,741 परीक्षार्थी और हायर सेकेंड्री परीक्षा में लगभग 7,32,319 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 3,864 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जबकि हायर सेकेंड्री परीक्षा के लिए 3,554 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+