#jerusalem:ट्रंप की मान्यता के बाद सुब्रमण्यम स्वामी की मांग, भारत भी येरूशलम में बनाए दूतावास
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने येरूशलम को इजरायल की राजधानी के तौर पर मान्यता दे दी है, ऐसे में विश्वभर से कई प्रतिक्रियाऐं आ रही हैं, जिसमें उनकी तारीफें कम लेकिन आलोचनाएं ज्यादा हैं। भारत में भी इस मसले पर चर्चा गर्म है कि इसी बीच खबर आ रही है कि भाजपा नेता और सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी एक मांग करके सबको चौंका दिया है उन्होंने कहा है कि भारत को अपना दूतावास येरूशलम में शिफ्ट किया जाना चाहिए। मालूम हो कि अमेरिका भी अपने दूतावास को, तेल अवीव से हटाकर येरूशलम में ले जाने की तैयारी में है।

दरअसल येरूशलम पर फिलीस्तीन और इजरायल दोनों ही अपने अधिकार जमाते हैं, फिलीस्तीन का कहना है कि 1967 के मिडईस्ट युद्ध के समय इस स्वतंत्र शहर पर इजरायल ने कब्जा कर लिया था लेकिन ये हमारा अंग है, जहां पर हमारा ही अधिकार हो सकता है। वैसे येरूशलम यहूदी धर्म, ईसाई धर्म और इस्लाम धर्म तीनों के लिए काफी पवित्र नगरी है इसलिए ये मामला और भी गंभीर है। फिलहाल इजरायल के पीएम बेन्जामिन नेतन्याहू ने इसे एक ऐतिहासिक दिन बताया है। नेतन्याहू ने कहा कि येरूशलम 70 साल से इजरायल की राजधानी रहा है। तीन सदियों से ये हमारी उम्मीदों, हमारे सपनों और प्रार्थनाओं का केंद्र रहा है।
फिलीस्तीन में विरोध प्रदर्शन
ट्रंप की इस घोषणा से पहले फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने चेतावनी दी थी और कहा था इस कदम के खतरनाक परिणाम हो सकते हैं। फिलीस्तीन के लोगों का कहना है कि ऐसा करना मौत को गले लगाने जैसा है। तो वहीं संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान ने लिखा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले पर आज मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने लंबे समय से चले आ रहे रुख को पलट दिया और येरूशलम पर अंतरराष्ट्रीय सहमति को तोड़ दिया है।












Click it and Unblock the Notifications