Mothers Day: मिलिए सनी देओल की मां और पत्नी से, जो रहती हैं लाइमलाइट से बहुत दूर

नई दिल्ली। 'मदर्स डे' पर बहुत सारे सिने अभिनेताओं ने अपनी मां की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके अपनी मां को विश किया है लेकिन चलिए आज बात करते हैं उनकी, जो अपने बेटे और अपने पति के हर सुख-दुख में साए की तरह साथ तो रहती हैं लेकिन मीडिया के सामने बहुत कम नजर आती हैं, जी हां, आपने सही समझा यहां बात हो रही है गुरदासपुर से बीजेपी सांसद और एक्टर सनी देओल की, जिनकी मां प्रकाश कौर और पत्नी पूजा देओल मीडिया से काफी दूर रहती हैं।

Recommended Video

    Mothers Day: मिलिए सनी देओल की मां और पत्नी से, जो रहती हैं लाइमलाइट से बहुत दूर
     प्रकाश कौर, धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं...

    प्रकाश कौर, धर्मेंद्र की पहली पत्नी हैं...

    आपको बता दें कि प्रकाश कौर, धर्मेंद्र की पहली पत्नी है। एक्टर ने 1957 में प्रकाश कौर से शादी कि थी जब वह 19 साल की थी। सनी देओल उनका बड़ा बेटा है, लेकिन जब धर्मेंद्र की लाइफ में हेमा मालिनी ने कदम रखा और वो उनसे शादी करना चाहते थे तो प्रकाश कौर ने साफ कह दिया था कि वह तलाक नहीं देंगी।

    'मेरे बच्चों की नजर में मैं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला हूं'

    'मेरे बच्चों की नजर में मैं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला हूं'

    इसलिए धर्मेंद्र को इस्लाम अपनाकर हेमामालिनी से शादी करनी पड़ी थी, प्रकाश कौर ने एक बार स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'मैं भले ही ज्यादा शिक्षित नहीं, ना ही मैं बहुत सुंदर हूं लेकिन मेरे बच्चों की नजर में मैं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला हूं। उसी तरह मेरे दुनिया में सबसे अच्छे बच्चे हैं।'

    सनी और पूजा की शादी लंदन में हुई थी...

    सनी और पूजा की शादी लंदन में हुई थी...

    तो वहीं पूजा देओल फिल्मी पार्टियों में भी नजर नहीं आती हैं, सनी और पूजा की शादी लंदन में हुई थी और ये अरेंज्ड मैरज थी, हालांकि सनी और पूजा बचपन से एक-दूसरे को जानते थे क्योंकि दोनों की फैमिली के बीच बिजनेस रिलेशनशिप था। सनी और पूजा को शादी से दो बच्चे करण और राजवीर हैं, करण देओल बॉलीवुड में कदम रख चुके हैं तो वहीं राजवीर अभी मीडिया से दूर अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगा रहे हैं लेकिन उम्मीद की जा रही है कि करण की ही तरह सनी देओल राजवीर को भी फिल्मी पर्दे पर लॉन्च करेंगे।

    बेटे करण ने शेयर की थी मम्मी की फोटो

    पिछले साल करण ने 'मदर्स डे' के मौके पर ही अपनी मां और भाई राजवीर के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर करके लिखा था कि आपके बिना मैं जीवन में असहाय हूं। मेरे लिए तुम हमेशा संपूर्ण हो।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+