Mother's Day 2023: तनाव से बचने के लिए वर्किंग मॉम्स अपनाएं ये सेल्फ केयर टिप्स, जीवन रहेगा खुशहाल

Mother's Day 2023: 14 मई यानी आज मदर्स डे है। यह दिन मां के लिए मनाया जाता है। इस खास अवसर पर वर्किंग मॉम्स के लिए कई सेल्फ केयर टिप्स है जिसे अपनाकर तनाव से दूर रह सकती हैं।

सांकेतिक फोटो

Mother's Day 2023: 14 मई यानी आज मदर्स डे है। आज का दिन मां के लिए बेहद खास होता है। आज के दिन लोग अपने मां को प्यार के रूप में सेलिब्रेट करते हैं। इस खास अवसर पर हम वर्किंग वुमन के सेल्फ केयर के बारे में बता रहे हैं। जिससे कामकाजी महिलाएं खुद को फिट रख सकते हैं।

वर्किंग मदर्स के लिए खुद के लिए टाइम निकालना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे में वो कई बार अपने स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर लेती हैं। उनपर काम का प्रेशर इतना अधिक होता है कि वह खुद के समय के लिए स्ट्रगल करती रहती हैं। उन्हें उचित आराम नहीं मिल पाता है। इससे उन्हें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान होता है। मदर्स डे पर कामकाजी महिलाओं के लिए सेल्फ केयर टिप्स बता रहे हैं। जिसे अपनाकर वर्किंग मॉम्स हेप्पी रह सकती हैं।

कामकाजी माताओं के लिए यह जरूरी है कि वे खुद को लिए समय निकालें। साथ ही पौष्टिक आहार लें। कोशिश करें कि पर्याप्त नींद ले सकें। स्वास्थ्य की देखभाल बहुत जरूरी है। इसके लिए उन्हें कुछ काम को अगले दिन के लिए क्यों ने टालना पड़े। परिवार में सभी लोगों के बीच काम का बंटवारा कर देने से राहत मिल सकती है।

कामकाजी माताओं के लिए काम और बच्चों के पालन-पोषण को बैलेंस करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। काम करने से माताएं अपने परिवार के लिए वित्तीय मदद करती हैं। लेकिन उन्हें काफी चीजों सं समझौता करना पड़ता है।

अच्छी नींद लेने के लिए कामकाजी माताओं को रूटीन सेट करने की जरूरत है। साथ ही रात में गैजेट्स बंद करने से माताओं की नींद की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है। उन्हें कई बार ना कहना भी सीखना चाहिए और काम और निजी जीवन के बीच स्पष्ट सीमाएं निर्धारित करने की भी आवश्यकता है।

1. कामकाजी मां के रूप में पर्याप्त नींद लेना आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। हर रात 7-8 घंटे की नींद लें। सुखदायक नींद का माहौल बनाएं और सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस से बचें।

Recommended Video

    Mother's Day 2022: आखिर क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें रोचक इतिहास | वनइंडिया हिंदी

    2. काम और निजी जीवन के बीच लाइन खींचनी आवश्यक है। जरूरत पड़ने पर ना कहना सीखें और कार्यों को सौंपने या समर्थन मांगने में शर्म न करें।
    3. खुद के लिए ऐसी गतिविधि करें, जो आपको खुशी के साथ-साथ आराम दे। चाहे वह किताब पढ़ना हो, योगाभ्यास करना हो, तनाव को कम करने के लिए काम करें।

    4. हर काम खुद करने की कोशिश न करें। घर के कामों को सौंपें और अपने साथी और बच्चों को उम्र-उपयुक्त कार्यों में शामिल करें।

    5. नियमित व्यायाम से आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कई लाभ होते हैं। अपने दैनिक दिनचर्या में शारीरिक गतिविधि को शामिल करने के तरीके खोजें।

    यह भी पढ़ें- Mother's Day 2023: घर पर दिनभर बोर होती है मां, तो इस मदर्स डे कराएं स्पेशल फील, इन 5 तरीकों से करें सेलिब्रेट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+