Mother's Day 2023: घर पर दिनभर बोर होती है मां, तो इस मदर्स डे कराएं स्पेशल फील, इन 5 तरीकों से करें सेलिब्रेट
Mother's Day 2023: मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे 14 मई 2023 को है।

Mother's Day celebration Ideas: दुनिया में एक मां ही ऐसी होती है, जो अपने बच्चों को बिना किसी शर्त के प्यार करती है। उनकी प्यार में कोई सीमा नहीं होती क्योंकि वह अपने बच्चों को जीवन के हर उतार-चढ़ाव में उनके साथ होती है। उनकी निस्वार्थता और बलिदान पर अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता लेकिन हमारे जीवन में उनकी उपस्थिति अमूल्य है।
माताओं के प्यार और बलिदान को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल मदर्स डे मानाया जाता है। मदर्स डे यानी मातृ दिवस हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल ये खास दिन 14 मई को पड़ रहा है। दुनियाभर में 14 मई 2023 को मदर्स डे मनाया जाएगा।
अपने बच्चे के चरित्र, मूल्यों और भविष्य को आकार देने में एक मां की भूमिका अतुलनीय होती है और उसका प्रभाव जीवन भर रहता है। लेकिन हम अपनी जिंदगी की परेशानियों में मां को उस प्यार और बलिदान के बदले सम्मान और आभार व्यक्त करना कई बार भूल जाते हैं। लेकिन इस आने वाले मदर्स डे पर आप अपनी मां को स्पेशल फील करवा सकते हैं।
इन 5 तरीकों से सेलिब्रेट करें मदर्स डे...
1. फैमिली रियूनियन
एक मां सबसे ज्यादा खुश अपने परिवार को एक साथ देखकर होती है। तो इस मदर्स डे या तो आप अपनी मां के पास चले जाएं या फिर उनको अपने पास बुला लें। कोशिश करें कि पूरा परिवार एक साथ हो,...फैमिली रियूनियन करना एक मां के लिए मदर्स डे पर बेस्ट गिफ्ट हो सकता है।
2. मां के लिए खास गिफ्ट लें
किसी भी दिन को सेलिब्रेट करना का सबसे आसान तरीका है गिफ्ट लेना होता है। लेकिन मदर्स डे पर अपनी मां के लिए किसी ऑर्डिनरी गिफ्ट लेने से अच्छा है, कोई थॉटफुल गिफ्ट लें। जैसे कोई ऐसी चीज, जो आपकी मां काफी दिनों से लेना चाह रही हो। या उनकी पसंद का कुछ, जिसको देखते ही वो खुश हो जाएं। आप चाहे तो अपनी मां के लिए अपने हाथों से कोई गिफ्ट बनाकर दे सकते हैं।
3. कहीं बाहर घूमने जाएं
इस मदर्स डे पर आप अपनी मां को खुश करने के लिए उनको किसी ऐसी जगह बाहर घूमने ले जाएं, जहां वह जाना पसंद करती हों। या किसी ऐसी जगह का प्लान बनाए, जहां आपकी मां काफी दिनों से घूमने जाने की योजना बना रही हों।
4. शॉपिंग पर ले जाएं
शॉपिंग करना लगभग हर महिला को पसंद होता है। तो आप मदर्स डे पर अपनी मां को शॉपिंग पर भी ले जा सकते हैं। आप उन्हें शापिंग पर उनकी पसंद की चीज उन्हें दिला सकते हैं।
5. मां को एक दिन के घर के कामों से छुट्टी दें
एक मां ही ऐसी होती है, जिनके पास कोई वीक ऑफ नहीं होता है। वह हर दिन काम करती हैं। ऐसे में 14 मई को मदर्स डे के दिन आप अपनी मां को स्पेशल फील करवाने के लिए उनको घर के कामों से छुट्टी दे दें। उनके लिए उनकी पसंद का खान बनाए, उन्हें पूरे दिन पैंपर करें, उनके साथ पूरा दिन बिताएं।












Click it and Unblock the Notifications