बेटी को प्रेमी संग भागने से रोका तो मां की चाकू घोंपकर कर दी हत्या

नई दिल्ली। प्यार में लोग अंधे हो जाते हैं ये तो आपने सुना होगा, लेकिन प्यार में एक नाबालिग लड़की अपनी मां की हत्या कर दे ये काफी भयावह है। तमिलनाडु में इसी तरह का मामला सामने आया है, जहां मां ने जब अपनी बेटी को उसके फेसबुक प्रेमी से अलग होने के लिए कहा तो बेटी ने मां की चूका से हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी लड़की का नाम देवी प्रिया है, जोकि कॉलेज छात्रा है और वह फेसबुक पर एक लड़के से प्यार करती थी, जिसका नाम विवेक है। विवेक लड़की को अपने शहर ले जाना चाहता था।

murder

जानकारी के अनुसार विवेक एक कपड़े की कंपनी में नौकरी करता है। पुलिस ने बताया कि विवेक ने लड़की से कहा था कि उसके दो दोस्त सतीश और विग्नेश उसे उसक घर लेने के लिए आएंगे। लेकिन जब प्रिया की मां बानुमती ने जब देखा कि बेटी बैग में सामान रख रही है और भागने वाली है तो उसने बेटी को रोकने की कोशिश की। लेकिन जब मां ने बेटी को रोकने की कोशिश की तो नाराज बेटी ने मां के पेट में चाकू घोप दिया, जिसकी वजह से महिला की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जबतक आरोपी लड़के मौके से भाग पाते स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। दरअसल लड़कों के कपड़े पर खून के निशान थे, जिसके देखकर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मामला सामने आने के बाद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें- नोएडा: पार्क में नमाज पढ़ने पर पाबंदी के बाद लोगों का सवाल, हम कहां जाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+