आज भी बेलन से मार खाते हैं सलमान खान, 'मदर्स डे' पर 'भाईजान' ने खोला राज
मुंबई। मई के हर दूसरे रविवार को हर साल मदर्स डे मनाया जाता है। आज इस मौके पर हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के दंबग सलमान खान की। सलमान खान बहुत बड़े Mama's Boy हैं। सलमान शरमाते हुए बताते हैं कि वह बचपन से अपनी मां का पल्लू पकड़ कर पीछे-पीछे भागते थे। मदर्स डे पर सलमान ने कई बातें शेयर की। उन्होंने बताया कि उनकी मां आज भी उन्हें बेलन से मारती है। इतना ही नहीं इस मौके पर उन्होंने पिता सलीम खान की भी बातें बताईं। उन्होंने कहा कि बचपन में पापा पेपर रोल कर जब डांटते थे तो हक्की बक्की गुम हो जाती थी।

मां घर में हम सभी भाई-बहनों के साथ चोर-पुलिस का खेल खेलती थी
सलमान बताते हैं, 'मां मुझे पीली वाली दाल और चावल अपने हाथों से खिलाती थी, लेकिन जबसे मां ने दाल-चावल खिलाना बंद किया मैंने तो पीली दाल खानी ही बंद कर दी है। मां घर में हम सभी भाई-बहनों के साथ चोर-पुलिस का खेल खेलती थी और पिता (सलीम खान) डिसिप्लीन मेंटेन रखते थे। वे न्यूज़ पेपर से एक रोल बनाते और हड़काते तो हम सभी की पेशाब निकल जाती थी। अगर पिता भी मां की तरह होते तो मुझे कौन संभालता?'

'मां ने हम सभी भाइयों-बहनों को बहुत अच्छी तरह संभाला है
सलमान ने बताया 'मां ने हम सभी भाइयों-बहनों को बहुत अच्छी तरह संभाला है, वह बहुत मजबूत हैं, बहुत उतार-चढ़ाव भी देखे हैं। इन दिनों मां ने अपना वजन कम कर लिया है और माशाअल्लाह बहुत खूबसूरत लग रही हैं। मां और डैड को मेरी वजह से बहुत शॉक भी लगे हैं। बहुत सारी खुशियों के साथ, कुछ ऐसी चीजें भी मेरी जिंदगी में आई हैं, जिनका असर मेरे माता-पिता पर बहुत हुआ है, खास तौर पर मां को, मेरी परेशानियों की चिंता की वजह से मां जल्दी बूढ़ी होती जा रही है।'

सौतेली मां पर भी जान छिड़कते हैं सलमान
सलीम खान और सलमा खान के बेटे सलमान खान हैं। सलमान खान जितना प्यार अपनी मां से करते हैं, सौतेली मां हेलेन से भी उनका उतना ही करीबी रिश्ता है। मां सलमा की तरह ही सलमान हेलेन पर भी जान छिड़कते हैं। सलमान की ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं जब वो हेलेन के साथ हंसी मजाक करते देखे गए।
-
Youtuber Armaan Malik की पत्नी पायल की बेटे को जन्म देते ही हालत बिगड़ी, नवजात की तबीयत खराब, कैसे हुआ? -
Hema Malini को पड़ा जोरदार थप्पड़, बुरी हो गई थी 'रावण' अरविंद त्रिवेदी की हालत, 20 बार करना पड़ा ऐसा काम -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications