आधी रात को लगातार रोता जा रहा था 3 साल का मासूम, मां ने चुप कराने के लिए काट दी जीभ और फिर...

नई दिल्ली: कर्नाटक के चिकमंगलुरु में एक मां ने अपने बच्चे के साथ वो किया, जिस पर विश्वास करना बहुत मुश्किल है। 28 साल की महिला ने अपने बच्चे की जान इसलिए ले ली क्योंकि वो आधी रात में लगातार रोते जा रहा था। महिला का नाम कमला है। इस घटना की जानकारी तब मिली जब चिकमंगलुरु के बेत्तादवारकेरे गांव के कुछ लोगों ने भद्रा नदी में एक बच्चे को तैरते हुए देखा। इसके बाद गांव वालों ने तुरंत पुलिस को फोन किया और इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पहुंचकर तीन साल के मृत शिशु के शव को बाहर निकाला।

महिला ने अपने बच्चे की ली जान

महिला ने अपने बच्चे की ली जान

दरअसल इस मंगलवार(5 नवंबर) की रात बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे के लागातरा रोने की वजह से महिला परेशान हो गई। ऐसा लग रहा था कि बच्चे की तबीयत ठीक नहीं है। बच्चा लगातार रोते जा रहा था और चुप होने का नाम नहीं ले रहा था। इससे महिला का गुस्सा आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद वो बच्चे को भद्रा नदी पर ले गई और जीभ काटने के बाद उसे जिंदा नदीं में फेंक दिया।

बच्चे के गायब होने की की शिकायत

बच्चे के गायब होने की की शिकायत

महिला ने दो दिन बाद शुक्रवार को पुलिस को फोन कर अपने बच्चे के गायब होने की शिकायत की। तीन साल के मासूम का शव मिलने के बाद पुलिस ने कमला को शिनाख्त के लिए बुलाया। कमला ने बच्चे की पहचान अपने बेटे के तौर पर की। पुलिस की सख्ती के आगे वो टूट गई और अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने कमला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ इंडियन पैनल कोड(आईपीसी) की धारा 302(हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

हरिद्वार में सामने आया था ऐसा मामला

हरिद्वार में सामने आया था ऐसा मामला

गौरतलब है कि ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के हरिद्वार से भी सामने आया। 5 नवंबर को हरिद्वार के सर्वप्रिय विहार कालोनी में रहने वाली संगीता बलूनी ने अपने छह महीने के बेटे को गंगा में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने इस केस को सुलझा कर महिला को गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें- नर्स के हाथ से छूटकर जमीन पर गिरा नवजात बच्चा, मातम में बदली खुशियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+