नर्स के हाथ से छूटकर जमीन पर गिरा नवजात बच्चा, मातम में बदली खुशियां

रायबरेली। यूपी के रायबरेली में सोमवार को एक अस्पताल में नर्स की लापरवाही से नवजात बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्चा पैदा होने के बाद जांच के दौरान बच्चा नर्स के हाथ से छूटकर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।

newborn baby dies after falling from nurse hand in raibareilly

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के किसुनदासपुर गांव के रहने वाले नीरज ने अपनी गर्भवती पत्नी रेणू का प्रसव के लिए 19 अक्टूबर को सीएचसी ऊंचाहार में भर्ती करवाया था। सोमवार को रेणू ने एक बच्चे को जन्म दिया। आरोप हे कि सीएचसी में नर्स बच्चे को उठाकर एक जांच करने लगी, लेकिन इसी बीच नवजात बच्चा उसके हाथ से छूटकर जमीन पर गिर गया।

परिजनों ने बताया कि जमीन पर नीचे गिरने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। खुशियां मातम में बदल गई। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन के जांच के आदेश दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+