बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ भागी सास, रेलवे ट्रैक पर मिली दोनों की लाश

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में हाल ही में एक घटना सामने आई थी जिसमें एक महिला अपने होने वाले दामाद के साथ भाग गई थी। अब उन दोनों का शव बरामद हुआ है। महिला की आयु 40 साल है। इन दोनों का शव बुधवार को महाराजपुरा के भदरौली गांव में रेलवे ट्रेक से रात करीब 8.30 बजे बरामद हुआ है। जबकि मृत महिला के परिजनों ने दो दिन पहले ही दोनों को घर लेकर आए थे। लेकिन 25-26 सितंबर की रात दोनों एक बार फिर एक साथ भाग गए थे।

mother in law love affair with her son in law, both body found in Maharajpura MP

शव मिलने के बाद महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि दोबारा भागने के बाद से ही वो उनकी तलाश मे जुटे थे लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली थी। वही युवक के परिवार वालों ने इस घटना को संदिग्ध बताया है और कहा है कि दो दिन पहले ही महिला के परिवाल वाले दोनों को लेकर उनके घर आए थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इधर पुलिस ने शवों को बरामद कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

दीपावली बाद थी युवक की शादी
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि जिस युवक से साथ उसकी होने वाली सांस घर से भागी थी उसकी शादी इस साल दिसंबर में होने वाली थी। महिला के पति का नाम भूरे सिंह नरवारिया है जो कि गोहद में ही परिवार के साथ रहते हैं। घर में दो बेट और दो बेटी हैं। जिसमें पांच महीने पहले ही एक बेटी की शादी महाराजपुरा महू जमार गांव के निवासी करन के 24 वर्षीय बेटे रूपसिंह के साथ तय की गई थी। करन छत्तीसगढ़ के कोरबा में नौकरी करता था। शादी तय होने के बाद बेटी से बात करने के लिए करन अपनी सास के मोबाइल पर फोन करता था जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी और धीरे-धीरे नजदीकियां इतनी बढ़ गई कि दोनों ने भागने का प्लान बना लिया। 25 अगस्त को दोनों गायब हो गए।

यह भी पढ़ें- पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत, फेसबुक लाइव के जरिए एक्ट्रेस ने जर्नलिस्ट पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+