मदर डेयरी और अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 1 लीटर के लिए देने होंगे 55 रुपए
नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई ने एक बार फिर आम आदमी की कमर तोड़ दी है, देश प्याज के बढ़े दाम से परेशान ही था कि इसी बीच मदर डेयरी और अमूल ने अभी अपने दूध की कीमतों में बड़ा इजाफा किया है। कल से यानी की 15 दिसंबर से ग्राहकों को मदर डेयरी और अमूल के 1 लीटर फुल क्रीम दूध के लिए 55 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें कि मदर डेयरी ने सिर्फ दिल्ली-एनसीआर में ही अपनी दूध की कीमतें बढ़ाई हैं।
Recommended Video

मदर डेरी ने 3 रुपये महंगा किया दूध
मदर डेयरी ने भी दिल्ली वालों को तगड़ झटका दिया है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में अपने दूध की कीमतों में इजाफा किया है, 15 दिसंबर से ग्राहकों को नए रेट में दूध खरीदना पड़ेगा। बढ़ी हुई कीमत के साथ मदर डेयरी के 1 लीटर फुल क्रीम के पैकेट के लिए 55 रुपये देने होंगे वहीं, 1 लीटर टोंड दूध खरीदने के लिए 45 रुपये खर्च करने होंगे।

अमूल ने भी बढ़ाए दूध के दाम
वहीं, अमूल ने भी अपने दूध के दामों को बढ़ा दिया है, कल यानी रविवार से अमूल दूध के 1 लीटर का पैकेट 55 रुपये का मिलेगा, प्रति 500 मिलीलीटर के लिए 28 रुपये देने होंगे। अमूल ताजा के हर आधे किलो के पैकेट के लिए ग्राहकों को 22 रुपये देने होंगे। हालांकि अमूल शक्ति की कीमत में कोई बदलाव नहीं होगा जो वह अपनी पूरानी किमत 25 प्रति 500 मिली पर उपलब्ध होगा।

15 दिसंबर से नए रेट पर मिलेगा दूध
शनिवार को अमूल ने कहा कि हमने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति संशोधित करने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि दूध की कीमतों को देश के कुछ हिस्सो में बढ़ाया गया है जिनमें गुजरात, दिल्ली एनसीआर, पश्चिम बंगाल, मुंबई और महाराष्ट्र के अहमदाबाद और सौराष्ट्र के बाजार शामिल हैं। ग्राहकों को बढ़ी हुई कीमतों के साथ 15 दिसंबर से दूध उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल ने पीएम मोदी को लिखा खत, पूरे देश में 'दिशा बिल' लागू करने की मांग












Click it and Unblock the Notifications