पांच साल की मासूम बेटी को मां ने उतारा मौत के घाट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मां पर अपनी पांच साल की बेटी की हत्या का आरोप लगा है। फिरोजाबाद जीआरपी ने रविवार को एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिसपर आरोप है कि उसने अपनी पांच साल की बेटी को मौत के घाट उतार दिया है। आरोपी महिला की पहचान सुनीता के तौर पर हुई है जोकि संत नगर में लाइनपार थाना क्षेत्र में रहती है।

murder

जानकारी के अनुसार आरोपी महिला अपने प्रेमी के साथ रहते थी, महिला की पांच साल की बेटी थी जिसका नाम नेहा था। महिला के पति ने कई वर्ष पहले उसे छोड़ दिया था। वह अपने तीन बच्चों के साथ इटावा में रहता है। पुलिस के अनुसार रविवार को महिला और उसके प्रेमी के बीच काफी नोंकझोंक हुई थी, जिसके बाद सुनीता ने अपनी पांच साल की बेटी के साथ आत्महत्या का फैसला लिया था।

आरोपी महिला अपने बेटी को लेकर पास के रेलवे स्टेशन गई, जहां उसने अपनी बेटी का गला घोंटकर मार दिया और उसके बाद उसे एक बड़े पत्थर पर फेंक दिया, जिससे कि इस बात की पुष्टि हो जाए कि बेटी जिंदा ना बचे। जीआरपी फिरोजाबाद के एसएचओ विजय कुमार ने बताया कि सुनीता ने इसके बाद आत्महत्या के लिए ट्रेन के आने का इंतजार किया, लेकिन जब कोई ट्रेन नहीं आई तो उसने आत्महत्या का फैसला टाल दिया। लेकिन इस दौरान उसने अपनी बेटी का शव ट्रेन के पहियों के बीच फेंकने का फैसला लिया, जिससे कि वह इस हत्या को हादसे के तौर पर दिखा सके। इसी दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी और हमने महिला को पकड़ लिया। आरोपी महिला के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+