'मोदी सरकार के अधिकांश मंत्री बहुत बड़े चापलूस'
पटना। एक बार फिर से राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मोदी सरकार पर करारा वार किया है। मोदी सरकार के अधिकांश मंत्रियों को पीएम का चापलूस कहते हुए लालू ने कहा उन्हें ऐसा महसूस होता है कि देश के होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
लालू प्रसाद ने रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर की ओर से नरेंद्र मोदी को सबसे अच्छा प्रधानमंत्री बताए जाने पर रियेक्शन दिये जाने पर यह बात कही। लालू ने कहा कि मोदी सरकार के सारे मंत्री चालू नहीं है लेकिन कुछ हैं जो पीएम की चापलूसी करते हैं।
लालू ने राजनाथ सिंह के लिए बोला कि अरे वो देश के होम मिनिस्टर हैं वो काहे नहीं जब उड़ते हैं तो आकाश में अपनी रक्षा के लिए तीन-चार हवाई जहाज ले जाते हैं। वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब लालू ने इस तरह से केन्द्र सरकार पर तंज कसा है इससे पहले भी वो कई बार व्यंग कस चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications