कुर्सी गई लेकिन बंगले में जमे हुए हैं नेताजी

Most of 55 ex-ministers fail to meet deadline to vacate houses
नयी दिल्ली। कांग्रेस को हराकर सत्ता में आई नरेन्द्र मोदी सरकार के लिए पूर्व मंत्री बड़ी मुसीबत बन गए है। मंत्रीपद गंवाने के बावजूद ये नेता अब तक सरकारी बंगले में जे हुए है। इन पूर्व मंत्रियों के सरकारी बंगला खाली न करने की वजह से मोदी सरकार के मंत्रियों को सरकारी आवास आवंटित नहीं हो पा रहा है।

शहरी विकास मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पूर्व सरकार के 55 ऐसे मंत्री है जो नोटिस का वक्त खत्म होने के बावजूद सरकारी आवास में जमे हुए हैं। जिन लोगों को मंत्रायल ने बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था, उनमें से कुछ ही लोगों ने बंगले खाली किए हैं। सरकारी बंगला खाली करने वालों में पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे शामिल हैं। शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने बताया कि कुछ लोगों ने और वक्त की मांग की है, जबकि कुछ लोग जल्द ही अपना बंगला खाली कर देंगे।

सरकारी आवास के लिए मोदी के मंत्री पहले से कतार में खड़े है। ऐसे में वेंकैया नायडू ने बहुत ज्यादा समय दिए जाने में असमर्थता जताई है। उन्होंने कहा कि इसके लिए दो या तीन महीने का समय नहीं दिया जा सकता क्योंकि नियम इसकी इजाजत नहीं देते हैं।

वहीं सूत्र बताते है कि मंत्रालय के तहत संपत्ति निदेशालय उन्हें नए सिरे से नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान, महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी और कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद अपने पुराने बंगले में ही रहेंगे, लेकिन बाकी के मंत्रियों को अब तक सरकारी आवास आवंटित नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+