अयोध्या की मस्जिद में क्या-क्या होगा? कब तक बनेगी? राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले खुला पूरा प्लान

Ayodhya Masjid: अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार है और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो जाएगी। इस बीच अयोध्या में ही बनने जा रही मस्जिद को लेकर भी एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

दरअसल, अयोध्या भूमि विवाद मामले में वादी रहे इकबाल अंसारी ने हाल ही में बयान दिया कि वो जब भी मस्जिद के काम को लेकर सवाल पूछते हैं तो वक्फ बोर्ड के चेयरमैन केवल उन्हें नक्शा दिखा देते हैं।

Ayodhya Masjid

इसके बाद चर्चा तेज हो गई कि आखिर मस्जिद का काम कहां तक पहुंचा है? अब अयोध्या में बनने जा रही इस 'मोहम्मद बिन अब्दुल्ला मस्जिद' के चेयरमैन हाजी अरफात शेख ने पूरे प्लान का खुलासा किया है। 'यूपी तक' चैनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरफात शेख ने बताया कि मस्जिद की चमक ताजमहल से भी ज्यादा होगी और इसमें दुनिया की सबसे बड़ी कुरान रखी जाएगी।

हाजी अरफात शेख ने मस्जिद को लेकर पूरी प्लानिंग शेयर करते हुए कहा, 'ये मस्जिद ताजमहल से भी ज्यादा खूबसूरत बनाई जा रही है। सबसे बड़ी बात कि ये मस्जिद दुआ और दवा, दोनों का केंद्र होगी। मस्जिद के अंदर एक कैंसर हॉस्पिटल बनाया जा रहा है, जो 500 बेड का होगा। मस्जिद के बनने के बाद यूपी से कैंसर का इलाज कराने कोई भी मरीज मुंबई नहीं जाएगा, उसे यहीं इलाज मिलेगा। चाहे वो मरीज हिंदू या मुस्लिम किसी भी धर्म का हो, उसका मस्जिद के हॉस्पिटल में मुफ्त में इलाज किया जाएगा।'

'मस्जिद में होगे कॉलेज और इंटरनेशनल स्कूल'
अरफात शेख ने आगे बताया, 'अयोध्या में बनने जा रही ये मस्जिद, राम मंदिर से करीब 25 किलोमीटर दूर धनीपुर गांव में है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हमें 5 एकड़ जमीन दी गई है, लेकिन हम इसे 6 एकड़ में बना रहे हैं और जरूरत पड़ी तो ये दायरा बढ़ाया जाएगा। मस्जिद में कैंसर हॉस्पिटल के अलावा लॉ कॉलेज, डेंटल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलज और एक इंटरनेशनल स्कूल भी होगा।'

'5 मीनारों वाली पहली मस्जिद'
मस्जिद की खूबसूरती को लेकर अरफात शेख ने कहा, 'ये खूबसूरत इमारत अपने आप में अद्भुत होगी। ये मस्जिद इस्लाम की 5 मजबूत बुनियादों पर बन रही है। अयोध्या में बनने जा रही ये पहली मस्जिद होगी, जिसमें पांच मीनारें होंगी। इसमें एक फव्वारा होगा, जिसका पानी मगरिब के वक्त अल्लाह हू अकबर के साथ उठकर अजान देगा। मस्जिद में ऐसी सोलर व्यवस्था होगी कि जैसे ही शाम होगी, मस्जिद का लाइट्स जल उठेंगी।'

'मस्जिद में होगी 21 फुट लंबी कुरान'
अरफात शेख ने आगे बताया, 'मस्जिद के अंदर एक वेज किचन बनाया जा रहा है। ये हिंदुस्तान की पहली मस्जिद होगी, जिसमें एक हिंदू भी जाकर पेट भरके खाना खाएगा। यहां गंगा-जमुना तहजीब दिखेगी। मस्जिद के लिए 21 फुट लंबाई की कुरान बनाई जा रही है, जो 18-18 फुट पर खुलेगी। और, ये कुरान केसरी रंग की बनाई जा रही है। मस्जिद पर काम तेजी से चल रहा है और सरकार के अलग-अलग विभागों से जैसे ही हमें मंजूरी मिल जाएगी, फास्ट ट्रैक पर मस्जिद का काम किया जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+