20 दिन बाद यूक्रेन हमले में मारे गए भारतीय छात्र नवीन का शव पहुंचा भारत, CM ने पीएम मोदी का जताया आभार

बेंगलुरू, 21 मार्च। यूक्रेन में चल रहे युद्ध में भारतीय छात्र नवीन शेखरप्पा ज्ञानगोदर की मौत हो गई थी। उसके बाद से ही नवीन के परिजन शव को भारत लाने की मांग कर रहे थे। जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद रविवार को नवीन का शव बेंगलुरू पहुंच गया। गौर करने वाली बात है कि नवीन की मृत्यु 1 मार्च को हुई थी, ऐसे में तकरीबन 20 दिन बाद नवीन का शव भारत वापस आया है। नवीन यूक्रेन में एमबीबीएस के छात्र थे। बेंगलुरू में जब नवीन का शव पहुंचा तो कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवाराज बोम्मई ने एयरपोर्ट पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

student

नवीन का शव बेंगलुरू पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री बासवाराज बोम्मई ने केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार के प्रयासों के लिए धन्यवाद करता हूं, उन्होंने यूक्रेन में हमले में मृतक नवीन के शव को लाने की पूरी कोशिश की। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमने नवीन को हमले में खो दिया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी आपकी कोशिशों से नवीन का पार्थिव शरीर सोमवार की सुबह 2.45 बजे वापस आ सका। मैं कर्नाटक के लोग आपकी इस गंभीर चिंता के लिए आभार व्यक्ति करते हैं मैं हजारों छात्रों को स्वदेश वापस लाने में आपकी कोशिश के लिए आभार प्रकट करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+