मुंबई में पंचतत्‍व में विलीन हुआ राजीव कपूर का पार्थिक शरीर, अंतिम विदाई देने पहुंचे शाहरुख और आलिया

Mortal remains of actor Rajeev Kapoor being taken for last rites in Mumbai, Shah Rukh and Alia arrived to pay their last farewell

Rajiv Kapoor passed away on Tuesday: बॉलीवुड एक्‍टर और राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का आज निधन हो गया। 58 वर्ष के राजीव कपूर को आज सुबह दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया लेकिन वहां उनकी मृ‍त्‍यु हो गई। राजीव कपूर के पृथक शरीर को मुंबई के शमशान घाट पर शाम को हिंदू रिति रिवाज के अनुसार मुखाग्नि देकर अंतिम संस्‍कार किया गया। राम तेरी गंगा मैली फिल्‍म से अपनी पहचान बनाने वाले राजीव कपूर की इतनी कम आयु में मौत से बॉलीवुड जग‍त को गहरा सदमा पहुंचा है। राजीव कपूर के भतीजे रणबीर कपूर ने अपने चाचा की अर्थी को कंधा दिया वहीं राजीव को अंतिम विदाई देने बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां पहुंची।

Recommended Video

    Rajiv Kapoor Death: Rishi Kapoor के छोटे भाई Rajiv Kapoor का हार्ट अटैक से निधन | वनइंडिया हिंदी
    Rajeev Kapoor

    बता दें राजीव कपूर की मौत की खबर उनके भाई और एक्टर रणधीर कपूर ने की थी। उन्‍होंने ये दुखद साझा करते हुए लिखा था आज मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। डॉक्टर ने पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए। वहीं उनको अंतिम विदाई देने उनके बड़े भाई रणधीर कपूर और राजीव कपूर के बड़े भाई ऋषि कपूर की की पत्नी नीतू कपूर और उनके बेटे रणबीर कपूर मौजूद रहे।

    Rajeev Kapoor

    राजीव कपूर का पार्थिक शरीर जिस गाड़ी में रखा था उसमें उनमें आगे की सीट पर उनके बड़े भाई रणधीर कपूर बैठे दिखाई दिए। राजीव कपूर की अंतिम यात्रा में आलिया भट्ट, शाहरुख खान समेत अन्‍य बॉलीवुड हस्तियां पहुंची। बता दें राजीव कपूर ने साल 1983 में फिल्म 'एक जान हैं हम' से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन उन्हें पहचान मिली साल 1985 में आई उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली'से।

    Rajeev Kapoor
    बता दें कपूर खानदान में पिछले छह माह में ये दूसरे बेटे की मौत है। सितंबर माह में श्रृषि कपूर की कैंसर के चलते मौत हो गई थी। वहीं अब इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक से राजीव कपूर मौत होने से पूरा कपूर परिवार और बॉलीवुड सदमें में है।

    Rajeev Kapoor

    https://www.filmibeat.com/photos/tamannaah-13208.html?src=hi-oi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+