प्रणब मुखर्जी की मॉर्फ्ड फोटो पर मचा बवाल, आरएसएस को देनी पड़ी सफाई

नई दिल्ली। नागपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियायें सामने आ रही हैं। इसी बीच प्रणब मुखर्जी की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। जिस फोटो में प्रणब मुखर्जी संघ की प्रार्थना में स्वंयसेवक की तरह सीने के सामने हाथ उठाते नजर आ रहे हैं। फोटो पर आरएसएस ने एक विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें उसने इस फोटो को मॉर्फ्ड तस्वीर बताया है।

आरएसएस ने जारी की प्रेस रिलीज

आरएसएस ने जारी की प्रेस रिलीज

आरएसएस ने शुक्रवार को जारी की प्रेस रिलीज में कहा कि, कुछ विभाजनकारी राजनीतिक ताकतों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ प्रणव मुखर्जी की नागपुर में संघ की प्रार्थना के दौरान हाथ मोड़कर खड़े होने की एक मॉर्फ्ड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है। निराश ताकतें आरएसएस को बदनाम करने के लिए ये गंदी चालें चल रही हैं। आरएसएस ऐसी विभाजनकारी ताकतों के इस कृत्य की कड़ी निंदा करता है।

मॉर्फ्ड फोटो में प्रणब मुखर्जी काली टोपी और हाथ मोड़कर खड़े दिख रहे हैं

मॉर्फ्ड फोटो में प्रणब मुखर्जी काली टोपी और हाथ मोड़कर खड़े दिख रहे हैं

आरएसएस के कार्यक्रम में मॉर्फ्ड फोटो में प्रणब मुखर्जी काली टोपी और हाथ मोड़कर खड़े दिख रहे हैं। असल में प्रणब मुखर्जी ने ऐसी कोई टोपी नहीं पहनी थी। वो बस सावधान मुद्रा में खड़े थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शर्मिष्ठा ने कहा है कि देखिए इसी बात का मुझे डर था और मैने पिता को आगाह किया था। अभी कुछ घंटे भी नही बीते और आरएसएस का डर्टी ट्रिक डिपार्टमेंट पूरी तरह से काम में जुट गया है।

बेटी बोली- जिस बात का डर था वही हुआ

बेटी बोली- जिस बात का डर था वही हुआ

शर्मिष्ठा ने अपने पिता की जिस तस्वीर को रीट्वीट किया उसे हरियाणा कांग्रेस आईटी सेल की स्टेट इंचार्ज रुचि शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। रुचि ने RSS के कार्यक्रम की दो तस्वीरों को शेयर किया है। शर्मिष्ठा ने लिखा, 'देखो, बिल्कुल इसी बात का डर मुझे था और इस बारे में ही मैंने पिताजी को चेताया भी था। अभी कुछ घंटे भी नहीं गुजरे हैं, और BJP/RSS के डर्टी ट्रिक डिपार्टमेंट ने तेजी से काम करना भी शुरू कर दिया।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+