निजामुद्दीन दरगाह पहुंचेंगे 170 पाकिस्तानी जायरीन, भारतीय उच्चायोग ने वीजा की दी अनुमति
नई दिल्ली। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग ने अमीर खुसरो की पुण्यतिथी के मौके पर पाकिस्तान के 170 से ज्यादा लोगों को वीजा की अनुमति दी है। हजरत अमीर खुसरो की दरगाह पर पाकिस्तानियों का एक जत्था मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचेगा। इससे पहले पाकिस्तान ने भी वैशाखी के मौके पर इसी साल 1000 से ज्यादा भारतीयों सिखों के लिए वीजा उपलब्ध करवाया था। हाल ही में सरकार ने कुलभूषण जाधव मामले को देखते हुए, पाकिस्तानी जायरीनों को वीजा नहीं देने की बात कही थी।

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान से भारत आने वाले जायरीनों को वीजा दे दिया गया है। उफा (रूस) में 2015 में नवाज शरीफ और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता के दौरान धार्मिक पर्यटकों को बढ़ावा देने के निर्णय को देखते हुए वीजा उपलब्ध करवाया गया है।
यह भी पढ़ें: सुषमा स्वराज की दरियादिली, अस्थि विसर्जन के लिए आए पाक श्रद्धालुओं की वीजा अवधि बढ़ाई
हालांकि, भारत ने मार्च में 500 से अधिक पाकिस्तानी जायरीनों को वीजा देने के लिए इनकार कर दिया था, जो अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती पर जियारत करने के लिए आना चाह रहे थे। दोनों देशों के बीच वर्तमान हालात को देखते हुए भारत ने वीजा देने से इनकार किया था। बता दें कि 1974 प्रोटोकॉल के तहत भारत-पाकिस्तान की सरकारें, एक-दूसरे के देशों के लोगों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करने की अनुमति देती है।
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब: हज के लिए मक्का जा सकेंगे क़तर के मुसलमान












Click it and Unblock the Notifications