कोलकाता: कंपनी में था चीनी निवेश, 100 से ज्यादा जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय ने छोड़ी नौकरी
नई दिल्ली: भारत-चीन सीमा पर पिछले दो महीनों से विवाद जारी है। हाल ही में गलवान घाटी में हुई झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से पूरे देश में गुस्से का माहौल है। साथ ही पूरे देश में अब चीनी उत्पादों के बहिष्कार की मुहिम चलाई जा रही है। इसमें उन कंपनियों का भी विरोध हो रहा है, जो चीन की तो नहीं हैं, लेकिन चीनी कंपनियों का उनमें निवेश है। इस बीच पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 100 से ज्यादा जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय ने नौकरी छोड़ने का ऐलान किया है।
Recommended Video

Ant Financial का निवेश
फूड डिलीवरी करने वाली जोमैटो भारतीय कंपनी है, जिसका मुख्यालय गुरुग्राम में है। साल 2008 में पंकज चड्ढा और दीपेंदर गोयल ने इसको मिलकर शुरू किया था। आज ये देश की टॉप कंपनियों में शुमार हो गई हैं। वहीं चीनी कंपनी Ant Financial (अली बाबा ग्रुप) ने 150 मिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश जोमैटो में किया है। जिससे जोमैटो को होने वाले फायदे का कुछ हिस्सा चीनी कंपनी को भी मिलता है। इस वजह से कोलकाता के बेहला इलाके के 100 से ज्यादा डिलीवरी ब्वॉय ने सामूहिक इस्तीफा देने का फैसला लिया है।

प्रदर्शन कर जलाई टी-शर्ट
इस बीच शनिवार को 100 से ज्यादा डिलीवरी ब्वॉयज ने इकट्ठे होकर चीन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही जोमैटो की टी-शर्ट भी जलाई। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि हमारी मेहनत से जो कंपनी को प्रॉफिट होता है, उसे चीन को नहीं देना चाहिए। हमारे ही पैसे से चीन हमारे ही सैनिकों पर हमला करता है। साथ ही हमारी ही जमीन पर कब्जे की कोशिश करता है। हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हम और हमारा परिवार भूखे रहेंगे, लेकिन उस कंपनी में किसी कीमत पर काम नहीं करेंगे, जिसमें चीन का पैसा लगा है।

ऐप को भी हटा रहे लोग
गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद लोग चीनी मोबाइल कंपनियों और चीनी ऐप को भी निशाना बना रहे हैं। पूरे देश में लोग चीनी ऐप को अपने फोन से हटा रहे हैं। इसके लिए रिमूव चाइनीज ऐप नाम से एक ऐप्लीकेशन भी आया है, जो फोन में चाइनीज ऐप की पहचान कर उसे डिलीट करता है। चीनी कंपनियों के अलावा स्विगी, फ्लिपकार्ट, जोमैटो जैसी भारतीय कंपनियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है, क्योंकि इसमें चीनी कंपनियों ने बड़ा निवेश कर रखा है।
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications