क्या मोदी सरकार CBI, ED का गलत इस्तेमाल कर रही है? सर्वे में जनता ने बता दिया जवाब
Mood Of The Nation poll: देश की सियासत में अक्सर यह आरोप लगता रहा है कि केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP), जांच एजेंसियों इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए करती है। विपक्ष लगातार कहता रहा है कि ईडी (ED), सीबीआई (CBI) और अन्य एजेंसियों का टारगेट सिर्फ विपक्षी नेताओं पर है। लेकिन ताजा Mood of The Nation (MOTN) सर्वे ने इस बहस को नया मोड़ दे दिया है।
इंडिया टुडे-सीवोटर द्वारा किए गए इस सर्वे में चौंकाने वाला नतीजा सामने आए हैं। 46% लोगों ने कहा कि BJP एजेंसियों का गलत इस्तेमाल नहीं कर रही। वहीं, 35% लोगों ने माना कि BJP जांच एजेंसियों को विपक्षी नेताओं के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है। यानी लगभग आधी जनता को लगता है कि BJP एजेंसियों का दुरुपयोग नहीं कर रही, जबकि एक बड़े वर्ग का मानना है कि एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सर्वे कैसे हुआ?
सर्वे 1 जुलाई से 14 अगस्त 2025 के बीच किया गया। इसमें 54,788 लोगों से सीधा सवाल किया गया। साथ ही CVoter के रेगुलर ट्रैकर डेटा से 1,52,038 अतिरिक्त इंटरव्यू का विश्लेषण किया गया। कुल मिलाकर 2,06,826 लोगों की राय को शामिल किया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने भी उठाए सवाल
गौर करने वाली बात है कि हाल के महीनों में सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार ईडी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। MUDA केस (कर्नाटक CM सिद्धारमैया की पत्नी से जुड़ा मामला) में कोर्ट ने कहा कि ईडी राजनीतिक लड़ाई लड़ने की कोशिश कर रही है।
तमिलनाडु TASMAC मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की जांच और छापों पर रोक लगाते हुए कहा कि यह संविधान की संघीय संरचना का उल्लंघन है।
विपक्ष बनाम सरकार की जंग जारी
जहां विपक्ष कह रहा है कि ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल सिर्फ विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए हो रहा है, वहीं अब यह सर्वे दिखाता है कि जनता का एक बड़ा हिस्सा इस आरोप से सहमत नहीं है।
साफ है कि जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर देश बंटा हुआ है -आधे लोग BJP पर भरोसा कर रहे हैं, तो एक बड़ा तबका एजेंसियों की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है। आने वाले चुनावी महीनों में यह मुद्दा सियासी बहस का सबसे बड़ा हथियार बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications