जानिए, इस साल कैसा रहेगा मानसून और कब होगी झमाझम बारिश

सभी को इस बात की चिंता है कि बारिश जल्द से जल्द आए ताकि इस झुलसाने वाली गर्मी से उन्हें आराम मिल सके।

नई दिल्ली। जैसे-जैसे मई महीने में तारीख आगे बढ़ रही है वैसे ही तापमान भी बढ़ रहा है। हालांकि लोगों को अब भी इस झुलसाती गर्मी से एक उम्मीद दिख रही है वो है बारिश।

मौसम विज्ञानी संभावना जता रहे हैं कि गर्मी का असर कम करने के लिए इस बार अच्छी बारिश आएगी हालांकि शुरुआत में उत्तर भारत इससे अछूता रहेगा।

सितंबर तक जारी रहेगी बारिश

सितंबर तक जारी रहेगी बारिश

संभावना जताई जा रही है कि जून में पहले सप्ताह में मानसून दक्षिण भारत में दस्तक देगा और इस मानसून की पहली बारिश केरल में होगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी कांति प्रसाद ने कहा कि मानसून के बाद अक्टूबर में बारिश की कमी हो सकती है हालांकि नवंबर में फिर से हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने संभावना जताई कि दक्षिण भारत में सामान्य से ज्यादा बारिश हो सकती है और यह सितंबर तक जारी रह सकती है।

लेकिन अल नीनो बन सकता है बाधक

लेकिन अल नीनो बन सकता है बाधक

वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जारी किए गए मौसम अनुमान में कहा गया है कि सामान्य रूप से मानसून में अल नीनो के कारण कमी आ सकती है।

हिंद महासागर का तापमान ऊपर

हिंद महासागर का तापमान ऊपर

उन्होंने कहा कि इसी समय में हिंद महासागर की सतह का तापमान भी ऊपर की तरफ दिखा रहा है जो एल निनो कारक को प्रभावी रूप से हटा सकता है क्योंकि ऐसा 1997 और 2006 में हुआ था।

लेकिन उत्तर भारत...

लेकिन उत्तर भारत...

जिससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि जून के पहले सप्ताह में मानसून केरल पहुंच जाएगा। इसके बाद यह धीरे-धीरे पूरे देश में फैल जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बारिश कम हो सकती है। संभावना जताई गई है कि उत्तर पश्चिम भारत में भी ऐसी ही स्थिति हो पैदा सकती है।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+