Monsoon Update: क्या हो गई मानसून की विदाई? जानिए IMD का बड़ा अपडेट
Weather Update in Hindi: देश के कई हिस्सों में बारिश होने से जन-जीवन काफी प्रभावित है, इस बार साउथ-वेस्ट मानसून ने देश के कुछ हिस्सों में कहर बरपाया है तो वहीं भारत के कुछ हिस्से अभी भी ऐसे हैं, जहां पर इस बार बारिश ज्यादा हुई नहीं लेकिन अब इसके बारे में मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। उसका कहना है कि मानसून अब देश के कुछ राज्यों से विदा हो गया है।

इस बारे में बकायदा एक बयान जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा कि 'दक्षिण-पश्चिम मानसून आज दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापस चला गया है।'
आठ दिन देरी से से विदा हुआ मानसून
हालांकि इसकी वापसी 17 सितंबर को हो जानी चाहिए थी लेकिन इस बार ये आठ दिन देरी से यहां से विदा हुआ है, फिलहाल इसकी वापसी से निश्चित तौर पर किसानों को राहत मिली होगी क्योंकि मानसून की देरी से वापसी रबी की फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है।
मानसून में काफी उलटफेर देखने को मिला
आम तौर पर हमारे देश में मानसून सीजन 1 जून से 15 अक्टूबर तक रहता है और सितंबर के मध्य से इसकी वापसी उत्तर भारत से प्रारंभ हो जाती है लेकिन इस बार मानसून का आगमन ही आठ जून यानी कि आठ दिन लेट से हुआ था और जा भी ये देरी से ही रहा है। इस बार मानसून की वापसी लगातार 13वीं बार देरी से हुई है। हालांकि इस बार मानसून में काफी उलटफेर देखने को मिला।
हिमाचल, उत्तराखंड और असम में जमकर तबाही मचाई
एक तो ये आया लेट और फिर इसकी चाल जून के मध्य तक काफी स्लो रही लेकिन जून के अंतिम सप्ताह में इसने तीव्र गति पकड़ी और इसकी वजह से इसने हिमाचल, उत्तराखंड और असम में जमकर तबाही मचाई।
दिल्ली में कई सालों बाद बाढ़ आई
मानसूनी बारिश के कारण दिल्ली में कई सालों बाद बाढ़ आई तो वहीं दूसरी ओर पूरी यूपी के लोग जुलाई के अंत तक बारिश के लिए तरसते रहे और इसके बाद अगस्त में यहां पर जमकर बारिश हुई तो वहीं अगस्त के मध्य में मानसून ने ब्रेक ले लिया था।
मानसूनी सीजन में औसत से कम बारिश हुई
जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ा औऱ इसके बाद फिर से मानसून सक्रिय हुआ और अभी तक इसकी सक्रियता बनी हुई है। बता दें कि इस साल मानसूनी सीजन में औसत से कम बारिश हुई है, आकंड़ों के मुताबिक मानसूनी सीजन में अब तक 780.3 मिमी बारिश हुई, जबकि नार्मल बारिश 832.4 मिमी होती है।












Click it and Unblock the Notifications