Monsoon update: आज मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में बरस सकती है आसमानी आफत, अलर्ट जारी
बेंगलुरु। भारतीय मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश , उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, कोंकण-गोवा और कर्नाटक में आज भारी बारिश की आशंका जताई है और इसी वजह से इन राज्यों में 24 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की बात कही है तो वहीं एमपी के लिए भी कहा है कि आज यहां के 14 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसमें इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभाग के कई जिले शामिल हैं।

मालूम हो कि पिछले 24 घंटों में कोलारस में 120 मिमी बारिश हुई है। प्रदेश में कोलासर के बाद सबसे ज्यादा बारिश नीमच में हुई। यहां 90 मिमी पानी बरसा है। विभाग ने आज कर्नाटक, दक्षिणी गुजरात , ओडिशा और कोंकण-गोवा में भी भारी से भारी बारिश की बात कही है और यहां भी लोगों को सावधान किया गया है। वैसे विभाग के मुताबिक इस वक्त पूरे भारत में मानसून छा चुका है, कहीं-कहीं तो उसने बाढ़ जैसे हालात होने की बात कही है। हिमाचल प्रदेश में भी मानसून के सक्रिय होने के बाद पिछले चौबीस घंटों में भारी बारिश हुई। कांगडा तथा ऊना में भारी बारिश से आम जनजीवन पर असर पड़ा।

आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं। मानसून के फिर से सक्रिय होने का सबसे बड़ा लाभ खरीफ की 20 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसलों को लाभ होगा। जबकि 10 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बिजाई तेजी से हो सकेगी।
-
Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा, कब से होगा रजिस्ट्रेशन? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications