Monsoon update: केरल और मध्य प्रदेश में आज भारी बारिश की आशंका, 24 घंटे का अलर्ट जारी
बेंगलुरु। भारतीय मौसम विभाग ने आज केरल और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है और इसी वजह से यहां 24 घंटे का अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि केरल और एमपी में बीते दो दिनों से बारिश ने काफी उत्पात मचाया है। विभाग के मुताबिक आज मध्य प्रदेश के कई जिलों भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, सागर और उसके आस-पास के इलाकों में भारी से भारी बारिश का अनुमान है और इसी वजह से यहां लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

तो वहीं केरल मे बीते दो दिनों से बारिश ने जमकर कहर बरसाया है। पिछले 36 घंटों से कई जिलों में बारिश हो रही है जिसके कारण तीन हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया गया है। आने वाले 24 घंटे इस राज्य पर भारी है और इसी वजह से यहां अलर्ट जारी किया गया है। इनके अलावा आज गुजरात, गुजरात, ओडिशा, गोवा और उत्तराखंड में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय एवं दक्षिण कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों भी आज बारिश की संभावना है।

इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा , उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु ओर कर्नाटक के उत्तरी आंतिरिक हिस्सों में अलग अलग स्थानों भारी बारिश का अनुमान है। आप सैटेलाइट इमेज के जरिए बादलों की यथास्थिति का पता लगा सकते हैं, ये तस्वीरें भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications