इस महीने पूरे देश में होगी बारिश, उत्तर भारत में इस तारीख को पहुंचेगा मानसून

गर्मी का दंश झेल रहे नागरिकों और किसानों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) की ओर से अच्छी खबर आ रही है। आइएमडी ने कहा है कि दिल्ली सहित उत्तर भारत में 10 जुलाई तक मानसून आ सकता है।

नई दिल्ली, 5 जुलाई। उत्तर भारत सहित देश के ज्यादातर राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं। महीना वर्षा ऋतु का है, लेकिन वर्षा है कि पड़ने का नाम ही नहीं ले रही। उत्तर भारत सहित देश के कई इलाकों में इस महीने धान की फसल लगाई जानी है, जिसके लिए भारी मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है, और अगर धानों को समय पर पानी न मिले तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं दूसरी तरफ बारिश न होने से किसानों को धान में अतिरिक्त पानी लगाना पड़ता है जिससे उनका लागत खर्च बढ़ जाता है। गर्मी का दंश झेल रहे नागरिकों और किसानों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) की ओर से अच्छी खबर आ रही है। आइएमडी ने कहा है कि दिल्ली सहित उत्तर भारत में 10 जुलाई तक मानसून आ सकता है।

इस बार खूब होगी बारिश

इस बार खूब होगी बारिश

मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार जमकर बारिश होने के आसार हैं। आइएमडी के अनुसार 10 जुलाई तक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्तान और दिल्ली में 10 जुलाई तक मानसून पहुंच जाएगा, जिसके बाद वहां जबरदस्त बारिश होगी।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi समेत इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, IMD ने दिया Alert | वनइंडिया हिंदी
    दक्षिण भारत में धीमा पड़ा मानसून

    दक्षिण भारत में धीमा पड़ा मानसून

    बता दें कि दक्षिण भारत में जून के पहले और दूसरे हफ्ते में अच्छी खासी बारिश देखी गई, लेकिन उसके बाद मानसून ठंडा पड़ गया।

    इस महीने देशभर में होई बारिश

    इस महीने देशभर में होई बारिश

    स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों में केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, नागालेंड, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं मौसम ने कहा है कि कुछ इलाकों को छोड़कर इस महीेने पूरे देश में बारिश होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+