राज्यसभा में विपक्ष के रवैये से सभापति वेंकैया नायडू आहत, बोलते-बोलते छलके आंसू
नई दिल्ली, 11 अगस्त: राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन में विपक्षी सांसदों के बर्ताव को लेकर आज नाराजगी और दुख जताया है। नायडू ने कहा कि मंगलवार को जो किया गया, वो उससे उनको बहुत दुख पहुंचा है। कई सदस्य उस मेज के ऊपर चढ़ गए, एक सांसद ने चेयर की ओर फाइल भी उछली। नायडू ने कहा कि रिपोर्ट्स टेबल को तो बहुत इज्जत रही है, उस पर सदस्य चढ़ गए। ये सब देखना पीड़ा देता है। ये सब कहते हुए नायडू भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

इसराइल में बने पेगासस सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर भारत कई लोगों की जासूसी किए जाने के मामले में जांच और बहस की मांग को लेकर विपक्ष लगातार संसद में हंगामा कर रहे है। मंगलवार को भी कई सदस्यों ने शोर शराबा किया था, जिसके बाद कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था। बुधवार को कार्यवाही शुरू होते ही राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू ने इसका जिक्र किया। उन्होंने कहा, कल सदन में जो हुआ वो लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। कई सदस्य टेबल पर आए तो सदन की गरिमा को चोट पहुंची। मुझे इससे इतना दुख हुआ कि मैं पूरी रात नहीं सो पाया।
Recommended Video
राज्यसभा चेयरमैन ने कहा कि किसी भी मसले पर बहस की जा सकती है लेकिन जिस तरह से उपद्रव किया गया था, वह दुख पहुंचाने वाला है। उन्होंने विपक्ष से कहा कि आप सरकार को इस बात के लिए फोर्स नहीं कर सकते कि वो क्या करें और क्या नहीं। मंगलवार को हंगामा करने वाले सांसदों पर सभापति कार्रवाई भी कर सकते हैं। कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने आसन की ओर रूल बुक उछालने का आरोप है।
क्या है पेगासस का मामला
दुनिया के कई बड़े मीडिया ग्रुप ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें दावा किया गया है कि इजराइली कंपनी के जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस को फोन में भेजकर कई देशों में हजारों लोगों की जासूसी हुई। इसमें भारत का भी नाम है। भारत में दो मंत्रियों, कई विपक्ष के नेताओं, पत्रकारों, जज, कारोबारी और एक्टिविस्ट के नाम सामने आए हैं। इसी को लेकर विपक्षी नेता सरकार से जवाब देने और जांच की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications